फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply to 100 villages disrupted due to storm and rain

Kanpur News: आंधी-बारिश से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 villages disrupted due to storm and rain
कानपुर देहात/पुखरायां। मंगलवार देर शाम साढ़े छह बजे आंधी व हल्की बारिश के दौरान नोनापुर उपकेंद्र की लाइन के तीन पोल टूट गए। इधर मुख्य लाइन में फॉल्ट हो गए तो नोनापुर, मुंगीसापुर, बरौर व मुतैहरापुर उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। मुंगीसापुर, बरौर व मुतैहरापुर उपकेंद्र से जुड़े 70 गांवों में देर रात डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी जबकि नोनापुर उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

करीब 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली आंधी में नोनापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जलपुरा के पास 33 केवी लाइन का पोल टूट गया। वहीं, गौर के पास पेड़ की डाल गिरने से दो पोल टूट गए। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली ठप रहने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। गौर गांव के योगेंद्र तिवारी, हलधरपुर के विवेक कुमार, सुरेश कुमार, राकेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे बिजली आयी जबकि कई गांवाें में दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। करीब 10 गांवों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर मुंगीसापुर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। खामी ठीक करने को रात में ही पेट्रोलिंग शुरू की गई। ऐहतियातन बरौर व मुतैहरापुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। रात करीब डेढ़ बजे इन उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। घंटों बिजली गुल रही तो लोगों की नींद में खलल पड़ा। पसीने से तरबतर लोग करवट बदलते रहे। एसडीओ पुखरायां योगेंद्र यादव ने बताया कि जहां पोल टूटे हैं और लाइन क्षतिग्रस्त हैं। वहां मरम्मत कराई गई है। कुछ लाइनों में फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं। देर शाम तक सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
चार दिन से 10 गांवों की बिजली गुल
राजपुर। रविवार शाम को आई आंधी व हल्की में सिकंदरा क्षेत्र की बिजली बेपटरी हो गई थी। इधर 10 गांवों की बिजली चार दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी हे। ग्रामीण फीडर से जुड़े जमुआ, फिरोजपुर, गुरदही, मड़ैया गांवों के करीब आठ हजार लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। इसी तरह जफरापुर उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर से जुड़े ऊमरपुर , हरिहरपुर, जफरापुर, महेशपुर समेत छह गांव में चार दिन से बिजली गुल है। सिकंदरा के जेईअभिषेक साहू ने बताया कि आंधी में करीब 90 पोल टूट गए हैं। जमुआ, गोपालपुर, रतापुर, डौडियापुर, हरवंशपुर व डुबकी के 50 पोल टूटे हैं वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई है। अभी करीब 50 से अधिक क्षतिग्रस्त पोल बदले जाने हैं। (संवाद)

....................
72 घंटे बाद भी छह गांवों की आपूर्ति बाधित
डेरापुर। ग्रामीण बिजली उपकेंद्र से जुड़े डूडीवरी, निम्दापुर, खिरवां, बंजारन डेरा, शिक्षित पुरवा व भड़पुरा में पोल टूटने, इंसुलेटर पंचर होने से बिजली गुल है। रविवार से गुल बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कारगर प्रयास नहीं हुए हैं। इससे गर्मी में इन गांवों के लोग परेशान हैं। इधर सरगांव खुर्द में 63 केवी ट्रांसफार्मर फुंके होने से बिजली गुल है। गोलू तोमर, अभिषेक सिंह, राघुवेंद्र सिंह, शिवम आदि ने बताया कि सात दिन से बिजली गुल है। जेई आरएस वर्मा ने बताया कि आंधी में टूटे पोल की रिपोर्ट रूरा एसडीओ कार्यालय भेजी गई है। पोल उपलब्ध न होने से बिजली लाइन दुरुस्त नहीं हो पा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed