{"_id":"6a57e26aee4898d4030140eb","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-hours-due-to-a-blown-phase-and-insulator-puncture-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145799-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फेज उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फेज उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने से घंटों गुल रही बिजली
Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रूरा। उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी तो नगर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। मंगलवार देर रात कई वार्डों में लगे ट्रांसफार्मरों के फेज बारी-बारी से उड़ते रहे तो घंटों बिजली गुल रही। देर रात दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन सुबह तक आंख-मिचौली जारी रही। इधर बुधवार सुबह 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से चार घंटे 20 हजार कनेक्शनों की बिजली गुल रही।
उपकेंद्र की क्षमता 25 एमवी है। करीब 20 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। चार दिन से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। इस पर बिजली की मांग बढ़ी है तो बिजली आपूर्ति बेपटरी हो रही है। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गणेशगंज, शिवाजी नगर व सुभाष नगर में लगे ट्रांसफार्मरों के फेज उड़ने की दिक्कत शुरू हुई। बिजली कर्मी एक जगह फेज सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कराते तो दूसरे ट्रांसफार्मर का फेज उड़ जाता। यह सिलसिला देर रात दो बजे तक चला। जरूरत पर बिजली आपूर्ति चरमरा गई तो पसीने से तरबतर होकर लोगों को करवट बदलते रात बितानी पड़ी। सुबह तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
इधर बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जैनपुर से उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। पेट्रोलिंग की गई तो अकबरपुर में हाईवे के पास जंफर उड़ा मिला जबकि एक इंसुलेटर पंचर मिला। फॉल्ट ठीक कर सुबह करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान बिजली उपकरण ठप रहे तो लोग परेशान रहे। शिवकुमार, रामनरेश व विश्वनाथ आदि ने बताया कि करीब एक सप्ताह से नगर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ है। ट्रांसफार्मरों के फेज उड़ना तो आम हो गया है। फेज ठीक करने के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहती है। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से फेज उड़ने की दिक्कत है। फॉल्ट जल्द से जल्द ठीक कराने की प्राथमिकता रहती है।
विज्ञापन
.............................
फोटो- 1 गौरीकरन गांव में टूटकर लटके एलटी लाइन के तार। स्रोत ग्रामीण
गौरीकरन में 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई आपूर्ति
कानपुर देहात। राजपुर उपकेंद्र से जुड़े गौरीकरन गांव में जर्जर बिजली लाइन में आए दिन फॉल्ट होते हैं। तार टूटकर गिरना आम है। बुधवार को दोपहर तीन बजे तक 48 घंटे बाद भी गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिला पंचायत सदस्य अनुराग दिवाकर ने बताया कि गांव में लगे बिजली के तार जर्जर हैं। बिजली निगम कर्मी जुगाड़ से तार जोड़कर किसी तरह से बिजली आपूर्ति बहाल करते हैं। सोमवार को बिजली गुल हुई थी। इसके बाद बुधवार को 48 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं सकी। जर्जर तार टूटने की सूचना देने के बाद बिजली कर्मी घंटों तार जोड़ने नहीं आते हैं। बिजली कर्मी कभी फ्यूज वायर उपलब्ध नहीं होने का तर्क देते हैं तो कभी स्टोर में सामग्री उपलब्ध नहीं होना बताया जाता है। दो दिन से बिजली गुल होने से पेयजल किल्लत बनी है। रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं। एसडीओ सिकंदरा अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जेई को आवश्यक निर्देश दिए हैं। (संवाद)
.....................
सात दिन से फुंका धर्मपुर का ट्रांसफार्मर
संदलपुर। बिजली उपकेंद्र से जुड़े धर्मपुर गांव में लगा 25 केवी का लगा ट्रांसफार्मर सात दिन से फुंका पड़ा हैं। इससे करीब 80 घरों की बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। मुखराम पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर सात दिन से फुंका पड़ा हैं। इससे गांव में अंधेरा है। रात की नींद में खलल पड़ रहा है। पेयजल किल्लत भी बनी है। संदलपुर के जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि वर्कशॉप में सूचना दे दी गई है। उपलब्ध होते ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)