फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power Legends and Indians won the match

Kanpur News: पावर लीजेंड्स और इंडियंस ने जीते मैच

Mon, 13 Apr 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power Legends and Indians won the match
छावनी के कानपुर क्लब में जेसीआई ब्रह्मव्रत लीग 2026 में  क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते प्रति - फोटो : संगठन
कानपुर। जेसीआई ब्रह्मावर्त प्रीमियर लीग में रविवार को पावर लीजेंड्स और इंडियंस ने जीत दर्ज की। कैंट स्थित कानपुर क्लब में खेले गए पहले मैच में इंडियंस ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। टीम से निमित जैन ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। गेंदबाजी में सोनिया अग्रवाल व रुचि जैन ने तीन-तीन और शिवानी बंसल ने दो को आउट किया।
विज्ञापन

जवाब में पावर लीजेंड्स ने 9.5 ओवर में सात विकेट पर 73 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें आर्यमान भाटिया ने 18, अनिता जैन ने 12 व रुचि जैन ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में याशिका, अविका जिंदल, आरुषी व एकता ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच रुचि जैन को चुना गया।
विज्ञापन

कैंट स्थित कानपुर क्लब में खेले गए दूसरे मैच में सुपर किंग्स ने 13.1 ओवर में 181 रन बनाए। टीम से आशीष अग्रवाल ने 49, रौनक ने 44, मनीष सेतिया ने 30, देवांग ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव अग्रवाल व श्रीसेठ ने तीन-तीन, उत्कर्ष ने दो विकेट लिए। जवाब में इंडियंस ने 13 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें विकास अग्रवाल ने 34, मोहित गुप्ता ने 23, रिखिल अग्रवाल ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में रौनक ने चार, रितेश व आशीष ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed