{"_id":"6106fd4d8ebc3e84555c8eca","slug":"power-failure-of-13-thousand-houses-and-two-hundred-and-fifty-factories-akbarpur-news-knp643761128","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार घर व ढाई सौ फैक्टरियों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 हजार घर व ढाई सौ फैक्टरियों की बिजली गुल
विज्ञापन
रनियां/शिवली। जिले में रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद तेज हवा चलने से बिजली के तीन पोल टूट गए। इससे ढाई सौ फैक्टरियों व तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। वहीं पोल टूटने से कहिंजरी उपकेंद्र से जुड़े 45 गांवों के दस हजार घरों की बिजली गुल हो गई।
रनियां के प्रसिद्धपुर गांव के पास रविवार को एक फैक्टरी के पीछे लगे तीन पोल तेज हवा से टूट गए। इससे रनियां उपकेंद्र से फैक्टरियों व घरों की बिजली दोपहर 12 बजे गुल हो गई। छह घंटे बीतने के बाद बिजली सप्लाई बंद रही। पोल बदलने के लिए बिजली कर्मी काम कर रहे हैं। जेई रचित मौर्य नेे बताया कि बारिश से जमीन में नमी है।
हवा चलने से पोल टूट गए। देर रात नौ बजे तक पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। वहीं रविवार दोपहर पहाड़ीपुर के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से कहिंजरी उपकेंद्र की मेन लाइन का एक पोल टूट गया जबकि दो पोलों की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
उपकेंद्र से जुड़े कहिंजरी, बड़ागांव, बन्नापुर, काशीपुर, मरहमताबाद, नोनारी बहादुरपुर, भेवान समेत 45 गांवों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ प्रकाश सिंह ने बताया कि अब सोमवार को पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।