फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   power cut

एचटी लाइन टूटी, 10.30 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 17 Feb 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
power cut
झींझक। भोलानगर मोहल्ला के लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकारु फीडर के बद्दापुरवा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार रात टूट गया। इस कारण फीडर से जुड़े 37 गांवों की बिजली आपूर्ति साढ़े दस घंटे तक ठप रही। टूटा तार जुड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से फीडर से जुड़े लालजी पुरवा, मुंडेरा, गौरी, उइछा, गंज सहित 37 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने तार की मरम्मत की। इसके बाद मंगलवार सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो सकी। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरी के आशू गुप्ता, मुंडेरा के भूरा यादव, उइछा के सौरभ, गंज के शिववीर आदि ने बताया कि आए दिन फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे पानी आदि की समस्या से परेशान होना पड़ता है। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed