फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Poultry-Laden Loader Overturns While Avoiding Fortuner, 14 Quintals of Chickens Die

जालौन: फॉर्च्यूनर को बचाने में मुर्गों से भरी लोडर खंदक में पलटी, 14 कुंतल मुर्गों की मौत

Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

Orai News: कोंच-उरई मार्ग पर भदारी गांव के पास सोमवार सुबह सामने से आ रही फॉर्च्यूनर को बचाने के प्रयास में मुर्गों से भरी लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में लोडर में लदे करीब 14 कुंतल मुर्गों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Poultry-Laden Loader Overturns While Avoiding Fortuner, 14 Quintals of Chickens Die
14 कुंतल मुर्गों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोडर उरई से करीब 23 कुंतल मुर्गे लेकर कोंच आ रही थी। भदारी गांव के पास सामने से फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। कार को बचाने के प्रयास में चालक प्रवेंद्र सिंह ने लोडर से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पल में लोडर सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गई।

विज्ञापन

खंदक में पलटी लोडर, मुर्गों की मौत

हादसे के बाद लोडर में भरे मुर्गों में अफरा-तफरी मच गई। लोडर पलटने से बड़ी संख्या में मुर्गे उसके नीचे दब गए। हादसे में करीब 14 कुंतल मुर्गों की मौत होने की बात बताई गई है। वहीं चालक को गंभीर चोट नहीं आई। लोडर पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और लोडर में फंसे मुर्गों को निकालने का प्रयास किया। हादसे के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed