फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Potential drought areas will be identified, water sources will be monitored.

Kanpur News: संभावित सूखा क्षेत्रों की होगी पहचान, जलस्रोतों पर रहेगी नजर

Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Potential drought areas will be identified, water sources will be monitored.
कानपुर। भीषण गर्मी और कमजोर मानसून की आशंकाओं के बीच संभावित सूखे की चुनौती से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सरकार की ओर से सूखा संभावित क्षेत्रों की पहचान और निगरानी के लिए 15 जून से 30 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। वर्षा की स्थिति, जलस्रोतों का स्तर, फसलों की दशा और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता की मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। सामान्य से कम वर्षा और खरीफ फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से कम पानी में होने वाली फसलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। हालात गंभीर होने पर प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। शासन का निर्देश है गांव या कस्बे में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए। निदेशक पंचायती राज ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को दस बिंदुओं पर आधारित विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान
-विभागीय आकस्मिक (कंटीजेंसी) योजना तैयार करना।
-पेयजल के स्रोतों और संसाधनों को सक्रिय रखना।
-खराब नलकूपों और हैंडपंपों की मरम्मत।
-गांवों के कुओं को गहरा कर जलस्रोत विकसित करना।
-वर्षा जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देना।


-पाइप्ड पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी।



-जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति।



-फसलों की स्थिति की लगातार समीक्षा।



-वैकल्पिक बीज और तकनीकी सलाह उपलब्ध कराना।



-सूखा संभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी।



मानसून यदि कमजोर पड़ता है तो सूखे की मार से बचाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। जनता की सजगता ही इस चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनोज कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed