{"_id":"67572df9f4d33523ef0b8754","slug":"potato-crop-affected-due-to-lack-of-moisture-in-soil-etawa-news-c-216-1-etw1002-118906-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिट्टी में नमी की कमी से आलू की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिट्टी में नमी की कमी से आलू की फसल प्रभावित
विज्ञापन
ताखा। दिसंबर में भी तापमान में गिरावट न होने के चलते रबी की फसल प्रभावित हो रही है। मिट्टी में नमी की कमी होने लगी हैं। इससे आलू की फसल में अंकुरण कम हो रहा है। फसल को जरूरी पोषण भी नहीं मिल पा रहा है। इससे आलू किसान परेशान हैं।
नगला लछी निवासी आलू किसान दयाराम कश्यप ने बताया कि सर्दी न होने के चलते फसल को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो रहा है। कई किसान ऐसे हैं जिनके खेतों में आलू की बुआई को काफी समय हो जाने के बाद भी खेत में अंकुरण इतना कम हुआ है कि उन्हें 30 प्रतिशत नुकसान की आशंका लगने लगी है।
रुद्रपुर निवासी आलू किसान राजेश गुप्ता का कहना है कि शुरुआती दिनों में गर्मी से फसल को नुकसान हो रहा है और यदि इसके बाद यदि अचानक तेज सर्दी हो गई तो इसका भी बुरा प्रभाव फसल पर पड़ेगा और कमजोर फसल पर पाले का असर होगा।