{"_id":"65de29d892aa53968100ab57","slug":"postmaster-did-cyber-fraud-to-raise-money-for-his-marriage-police-froze-his-account-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अपनी शादी के लिए रुपये जुटाने को डाकपाल ने की थी साइबर ठगी, पुलिस ने एक खाता कराया फ्रीज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपनी शादी के लिए रुपये जुटाने को डाकपाल ने की थी साइबर ठगी, पुलिस ने एक खाता कराया फ्रीज, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के कल्याणपुर इलाके में रहने वाले दंपती के खाते से 21.75 लाख रुपये की ठगी करने वाले डाकपाल सौरभ दीक्षित ने अपनी शादी के लिए रुपये जुटाने की खातिर वारदात की थी। शहर की साइबर सेल की जांच में इसका खुलासा हुआ है। पांच लाख रुपये सौरभ दीक्षित ने अपनी शादी में खर्च कर लिए। अब पुलिस ने आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। बाकी रकम के लिए आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी।
कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी सुधीर कुमार सूद एक कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी प्रवीण सूद शिक्षिका हैं। इंदिरानगर के पोस्ट ऑफिस में दोनों पति-पत्नी का संयुक्त खाता है। इनके खाते में करीब 22 लाख रुपये की धनराशि थी। इसमें 21 लाख 75 हजार 572 रुपये साबोता जाफराबाद पोस्ट ऑफिस में तैनात खुर्जा निवासी शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित व जेवर उप डाकघर में तैनात कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर 28, 29 व 30 अक्तूबर 2023 को निकाल ली थी। खाताधारक ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, विभाग की छवि धूमिल होने पर डाक विभाग ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। शनिवार को कानपुर पुलिस ने बुलंदशहर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी आईडी से खोला खाता
जेवर और साबोता जाफराबाद डाकघर बुलंदशहर डाक अधीक्षक के अधीन है। घपले में सौरभ दीक्षित के अलावा उप-डाकघर जेवर के डाक सहायक सतीश कुमार व अशोक कुमार मीना, अभिकर्ता देवेंद्र सिंह, ग्रामीण डाक सेवक विपुल शर्मा शामिल हैं। पहले सौरभ दीक्षित ने 21 अक्तूबर को आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह के नाम से आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) में 100 रुपये से फर्जी खाता खोला। फर्जी खाते को डाक सहायक जेवर सतीश कुमार की आईडी में हेरफेर कर सुधीर कुमार सूद के खाते से लिंक कर मूल खाताधारक का नाम, मोबाइल नंबर व आधार संख्या हटाकर भूपेंद्र सिंह का नाम चढ़ा दिया। इसके बाद 28, 29 व 30 अक्टूबर के बीच 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली।

23 नवंबर को हुई सौरभ दीक्षित की शादी
शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित की 23 नवंबर को शादी तय हो गई थी। इसके लिए उसके पास रुपये नहीं थे। शादी के लिए रुपये जुटाने को अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की साजिश रची। आरोपियों ने वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल पर ऑनलाइन खाता चेंज करने की रिक्वेस्ट जनरेट कर बुजुर्ग को बातों में उलझाकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद रकम ट्रांसफर कर ली। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूला है।

मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज कानपुर और पोस्टमास्टर जनरल आगरा रीजन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सभी के खिलाफ आरोप पत्र जारी हो चुके हैं। कानपुर पुलिस ने जो भी मदद मांगी विभाग ने उसमें सहयोग किया है। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल