{"_id":"582774c04f1c1b8553b3c4b4","slug":"post-offices-not-distribute-money-after-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों को तीसरे दिन भी नहीं मिला रुपया, महिलाओं का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों को तीसरे दिन भी नहीं मिला रुपया, महिलाओं का पारा चढ़ा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर के बड़ा चौराहा मुख्य डाकघर में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट शनिवार को नहीं बदले गए। इस पर महिलाओं ने हंगामा किया तो कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर चले गए। पोस्टमास्टर जनरल और चीफ पोस्ट मास्टर सहित अन्य अफसर काउंटर पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया।
शहर में तीन मुख्य डाकघर सहित 95 उपशाखाएं हैं। पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी, रीजनल) आलोक सक्सेना ने बताया कि डाकघर को डिमांड के आधार पर रुपये नहीं मिल रहे हैं।
इसके चलते तीन मुख्य डाकघरों सहित सभी उपशाखाओं में बड़े नोटों को बदलने में रुकावट आ रही है। उन्होंने बताया कि डाकघर के कैश को जमा करने में भी एसबीआई मुख्य ब्रांच टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन
पब्लिक ने जमा किए 30 करोड़ रुपये
डाकघर से पब्लिक के नोट भले ही एक्सचेंज नहीं हो रहे हैं, लेकिन रुपये जमा करने के लिए पब्लिक उमड़ रही है। डाक अफसरों के मुताबिक तीन दिन में शहर सहित आसपास के जिलों से 30 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुआ है। डाकघर में लोग खाते भी खूब खुलवा रहे हैं।