{"_id":"6ad276a976c6637a910061ea","slug":"post-office-premises-handed-over-to-passport-seva-kendra-service-soon-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150634-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डाकघर परिसर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए हैंडओवर, सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डाकघर परिसर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए हैंडओवर, सेवा जल्द
Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालन की हरी झंडी मिल चुकी है। डाकघर परिसर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए हैंडओवर की प्रक्रिया कर ली गई है। पावर बैकअप के लिए किराए पर जनरेटर की मंजूरी मिली है। हालांकि अभी नए जनरेटर की खरीद की मंजूरी अटकी है। जल्द ही सुविधा मिलने की उम्मीद है।
अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। करीब एक साल से यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की कवायद हो रही है। डाक विभाग के साथ मिलकर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की पहल हुई है। अकबरपुर डाकघर में इसके लिए परिसर पर सहमति करीब तीन-चार माह पहले बन चुकी थी। इसके बाद परिसर का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके साथ ही जरूरी उपकरण आदि लगाए गए। वायरिंग आदि का काम भी पूरा है।
बीते दिनों डाकघर का यह भवन परिसर भी पासपोर्ट विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। अभी यहां पावर बैकअप आदि की व्यवस्थाएं डाक विभाग को पूरी करानी है। इसका समाधान अभी नहीं हो सका है। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि यह व्यवस्था भी जल्द की पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल किराए पर जनरेटर लिया गया है। इससे अकबरपुर डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र जल्द संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि मौजूदा समय में पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को कानपुर तक भागदौड़ करनी पड़ती है। अकबरपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से सहूलियत मिलेगी। इधर डाकघर पर आवाजाही की सहूलियत के लिए बीते दिनों ही नगर पंचायत प्रशासन की ओर से 4.57 लाख की लागत से पुलिस चौकी से डाकघर तक साढ़े चार मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है।
................
बयान....
पासपोर्ट सेवा संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। एक परिसर का हैंडओवर पासपोर्ट विभाग को हैंडओवर हो चुका है। कुछ व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी शेष हैं। जल्द की पासपोर्ट सेवा संचालन की उम्मीद है। - रवि कुमार, अधीक्षक डाक, कानपुर देहात मंडल