{"_id":"67bf728b1ff00569980ffdb8","slug":"post-office-agents-wife-crushed-by-truck-neighbor-injured-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1019071-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डाकघर के एजेंट की पत्नी को ट्रक ने कुचला, पड़ोसी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डाकघर के एजेंट की पत्नी को ट्रक ने कुचला, पड़ोसी घायल
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार क्षेत्र में हमीरपुर-कानपुर रोड पर बुधवार सुबह महाशिवरात्रि पर पड़ोसी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रही डाकघर के एजेंट की पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित हुई और महिला ट्रक के टायर के नीचे आकर कुचल गई।
वहीं, बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। राहगीरों के पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। अर्रा केडीए कॉलोनी निवासी अनिल निगम डाकघर में एजेंट है।
उन्होंने बताया कि पत्नी अनुपम निगम (44) महाशिवरात्रि के मौके पर पड़ोसी अनमोल तिवारी के साथ बाइक से गंगा नहाने बिठूर जा रही थीं। दासु कुआं के पास हमीरपुर की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गईं।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोसी बाएं तरफ गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।