Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Positive talks are underway with SP for seat sharing: Aradhana

सीट बंटवारे के लिए सपा से हो रही सकारात्मक बात : आराधना

Thu, 19 Nov 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Positive talks are underway with SP for seat sharing: Aradhana
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना का बुधवार को झांसी जाने के दौरान माती में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर सीटों के बंटवारे के लिए सपा से राष्ट्रीय नेतृत्व की सकारात्मक बात हो रही है। जल्द ही इसपर निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगा। भाजपा की ओर से इंडिया गठबंधन के कहीं से न जीतने के आए बयान वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव का परिणाम हकीकत बताएगा। कहा कि ऐसे में भाजपा की ओर से 400 पार की बात कही गई थी, लेकिन इसी गठबंधन से उन्हें रोका था और उत्तर प्रदेश में आधे पर रह गए। गठबंधन के कार्यकर्ता और जनता के जनादेश से भाजपा का अहंकार रथ उत्तर प्रदेश में रुकेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में कम से कम एक सीट गठबंधन में कांग्रेस लड़ेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति दोनों अलग हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां वाजिद कुरैशी, मनोरमा संखवार, पिंटू नीलम दिवाकर, देवेंद्र पांडेय, विमल शुक्ला, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed