फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   position of Saturn will change, know how it will affect your zodiac sign

मकर का शनि: कुछ बेहाल तो कुछ होंगे मालामाल, जानिए राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Sun, 02 Feb 2020 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
position of Saturn will change, know how it will affect your zodiac sign
शनि - फोटो : अमर उजाला
24 जनवरी को शनि ने मकर राशि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर के नवांश में प्रवेश किया है लेकिन अस्त होने के कारण प्रभावहीन है। 2 फरवरी को शनि पूर्व दिशा में उदय होगा और 9 फरवरी 2021 को पश्चिम में अस्त होगा।
विज्ञापन


इसके बाद 14 फरवरी 2021 को शनि पूर्व दिशा में उदय होगा। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के संस्थापक अध्यक्ष पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि 11 मई 2020 को शनि वक्री होगा और 29 सितंबर को मार्गी होगा।
विज्ञापन

जब कोई ग्रह वक्री होता है तो और अधिक प्रभावशाली हो जाता है। 17 जनवरी 2023 को शनि मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दौरान मकर का शनि कई राजनेताओं के लिए भारी पड़ेगा।

पद और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। यह शनि उन लोगों के लिए लाभकारी होगा जो ईमानदार और अपने परिवार के प्रति निष्ठावान हैं। साथ ही भारत भक्त हैं, क्योंकि शनि न्यायप्रिय ग्रह है।

राशियों पर प्रभाव

मेष - मकर का शनि परिश्रम अधिक कराएगा, आर्थिक समृद्धि होते हुए भी आर्थिक तनाव रहेगा।
वृष - अधीनस्थ कर्मचारी अथवा छोटे-भाई बहन होंगे तनाव का कारण, धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि।
मिथुन - शनि कष्टप्रद है, अपमान, जीवन साथी से तनाव, लेन देन में सतर्क रहें।
कर्क - भौतिक दृष्टि से शनि नई उपलब्धियां देगा, चल अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगा।
विज्ञापन

सिंह - शनि की स्थिति आपके लिए सुखद, विरोधी और रोग परास्त होंगे, भौतिक उपलब्धियां मिलेंगी।
कन्या - आलस्य और धन दोनों में विवाद, आर्थिक स्थिति कमजोर, बड़ा पद या प्रष्ठिता की प्राप्ति होगी।
तुला - शनि की लघु कल्याणकारी ढैय्या, अपनों से कलह, यात्रा के योग, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक - रुके कार्य पूरे होंगे, ससुराल पक्ष से तनाव, व्यापारिक प्रतिष्ठा बनेगी, विरोधी परास्त होंगे।

धनु - शनि की अंतिम ढैय्या, बड़ा पद देगा, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
मकर - साढ़े साती शनि की मध्य ढैय्या, अपनों से पीड़ा, कुटुंब से तनाव, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
कुंभ - साढ़े साती का प्रथम चरण है, कर्मक्षेत्र में व्यवधान, संतान के कारण चिंता, विरोधी परास्त होंगे।
मीन - शनि शुभ है, स्वास्थ्य में सुधार, जीवनसाथी का सहयोग, लंबी यात्राएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed