{"_id":"67841619f125094bef05efcd","slug":"portal-server-crashes-farmers-worried-about-farmer-registry-kanpur-news-c-220-1-akb1002-121580-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पोर्टल का सर्वर धड़ाम, फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पोर्टल का सर्वर धड़ाम, फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान परेशान
Mon, 13 Jan 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। लाभार्थी परक योजनाओं के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इधर पोर्टल का सर्वर धड़ाम रहने से फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं, आधार में सुधार व मोबाइल नंबर आदि सीडिंग की दिक्कतें भी फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य को पीछे कर रही हैं। जिले में 2.29 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बननी बाकी हैं।
जिले में करीब 2, 59, 368 किसान पंजीकृत हैं। इन्हें केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि मिल रही है। यह लाभ आगे भी मिलता रहे इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। वहीं फसल नुकसान, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद, बीज या उपकरण खरीद अनुदान लाभ के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री की जानी हैं। बीते साल नवंबर में फार्मर रजिस्ट्री शुरू कराई गई थी। पहले किसान इसके प्रति जागरूक नहीं थे। कृषि विभाग की ओर से अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया गया। मगर अब पोर्टल का सर्वर दगा दे रहा है।
पोर्टल की क्षमता से अधिक आवेदन प्रति मिनट होने की वजह से सर्वर धड़ाम हो रहा है। लगभग ढाई महीने में करीब 30 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। जानकारों का कहना है कि आधार कार्ड में जरूरी संशोधन, मोबाइल नंबर सीडिंग, खतौनी व आधार के नामों में अंतर आदि दिक्कतों की वजह भी फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती की वजह हैं। चाहकर भी किसान आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सर्वर में लोड कम होने पर रात में फार्मर रजिस्ट्री के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इसमें व्यावहारिक दिक्कतें बनी हैं।
विज्ञापन
.................
वर्जन...
फार्मर रजिस्ट्री कराने में तेजी के लिए प्रयास हो रहे हैं। खतौनी व आधार कार्ड में दर्ज नाम के दो शब्दों के बीच में रिक्त स्थान है तब भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसके लिए राजस्व परिषद से पत्राचार किया गया है। सर्वर सुस्ती की समस्या दूर करने के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। एक सप्ताह में समस्या हल होने की उम्मीद है। - राम बचन राम, उप निदेशक कृषि
................
फार्मर रजिस्ट्री से मिलेंगे यह लाभ
विभिन्न विभागों की लाभार्थी परक योजनाओं में लाभ मिलेगा। सभी गाटों की कृषि भूमि का ब्योरा फार्मर रजिस्ट्री में ऑनलाइन दिखने से बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बनाना आसान होगा। धान, गेहूं व मोटे अनाज की बिक्री और पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन व उद्योग आदि अनुदान सीधे बैंक खाता में भुगतान की सहूलियत होगी। संवाद
.............
दो बार ओटीपी आता, ई-साइन करने पर रिजेक्ट हो जाता फार्म
जानकारों का कहना है कि पोर्टल पर प्रति मिनट आवेदनों की भरमार है। इसकी वजह से फार्मर रजिस्ट्री सर्वर धड़ाम हो जा रहा है। फार्म भरने पर किसान के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर दो बार ओटीपी आता है। फार्म पर पूरा ब्योरा भरने के बाद ई-साइन करने पर आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। उप निदेशक कृषि रामबचन राम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल का सर्वर रात में लोड कम होने पर काम करता है। इसके लिए शिविर लगाकर रात में फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। ब्लॉक के प्राविधिक सहायक, बीटीएम, एटीएम को प्रतिदिन 50 फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य दिया है। एग्री स्टैक ई-साइन समस्या जल्द हल होने की उम्मीद है।
.................
किसानों ने बयां की दिक्कतें
फोटो-08- प्रेम नारायण।
जनसेवा केंद्र पर जाकर कई बार फार्मर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया। पूरा आवेदन भरने के बाद ई-साइन करने पर फार्म रिजेक्ट हो जा रहा है। चार दिन से ओटीपी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। - प्रेम नारायण, निवासी पिलखनी
............
फोटो-10- कामता प्रसाद उर्फ कल्लू
फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार में संशोधन समस्या बनी हुई है। आधार कार्ड में नाम कामता प्रसाद लिखा है। जबकि खतौनी में कामता उर्फ कल्लू लिखा है। संशोधन कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इससे फार्मर रजिस्ट्री अटकी है। - कामता प्रसाद उर्फ कल्लू, निवासी कछगांव