फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pooja murder case, Murder was done by strangulation, report on four including husband

पूजा हत्याकांड: गला दबाकर की गई थी हत्या, सड़क किनारे मिला था खून से लथपथ शव, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रविवार सुबह अमराहट डेरा में सड़क किनारे पूजा का खून से लथपथ शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। मृतका की मां शांति देवी की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Pooja murder case, Murder was done by strangulation, report on four including husband
मृतका पूजा की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे मिले पूजा के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जबकि चेहरे व गाल पर एक-एक चोट के निशान भी मिले। बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने देर शाम को शव का औरैया स्थित शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

औरैया के पढ़ीन दरवाजा निवासी शांति देवी ने अमराहट थाने में सोमवार सुबह रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि चार साल पहले उसकी छोटी बेटी पूजा बाथम ने पड़ोस में रहने वाले राहुल बाल्मीकि के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद पूजा का घर आने-जाने लगी थी। उसकी दो बेटी परी (2) व काव्या (छह माह) की हैं।

विज्ञापन

बेटियां होने पर राहुल, उसके पिता वीरेंद्र बाल्मीकि, सास शीला व देवर बादल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर हत्या करने की धमकी देते थे। राहुल उसे जनैतपुर स्थित किराए के मकान में रखता था। शनिवार को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की दहेज हत्या की रिपोर्ट
इस पर पूजा ने अपनी बहन आरती को फोन कर उसकी हत्या किए जाने की साजिश के बारे में बताया। रविवार दोपहर को पड़ोसी ने पूजा का शव अमराहट थाना के अमराहट डेरा में मिलने की जानकारी देकर फोटो दिखाई। आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की हत्या की है। थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि मृतका की मां शांती देवी की तहरीर पर राहुल, बादल, वीरेंद्र, शीला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

सौतेली मां ने मासूमों को संभाला
पूजा से प्रेम विवाह करने से पहले ही राहुल शादीशुदा था। रविवार को पूजा की हत्या के बाद दोनों बेटियों परी व काव्या का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे बार बार मां के पास जाने की जिद कर रहे थे। पड़ोस में रह रही शौतेली मां सविता ने बच्चियों को रोता बिलखता देख उन्हें मां की तरह दुलार दिया। पूजा की भाभी आरती देवी ने बताया कि बच्चों को सविता को सौंपा गया है।

हत्या किए जाने की आशंका पर वकील से मिली थी पूजा
पूजा के भाभी आरती देवी, भाई अमित व रोहित ने बताया कि बहन को उसके ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। संबंध बचाने के चलते वह इसकी शिकायत पुलिस से नहीं करती थी। पिछले 15 दिन पहले ससुरालीजनों द्वारा हत्या की साजिश करने के बारे में जानकारी हुई।

शिकायत करने से पहले ही हत्या कर दी
इस पर शनिवार को ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए एक वकील से मिली थी। उसने एक शिकायती पत्र भी लिखवाया था, जिसे सोमवार को वह औरैया पुलिस को देने वाली थी। यह बातें पूजा ने बहन आरती को शनिवार शाम को ही बताया था। शिकायत करने से पहले ही ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed