{"_id":"5eb2c58d8ebc3e9097269b0f","slug":"polytechnic-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जुलाई में होंगी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जुलाई में होंगी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं
Thu, 07 May 2020 11:16 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों की आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में विषयों के प्रश्न पत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे । जिन का प्रिंट आउट निकाल कर संस्थान को छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा के समय वितरित करना होगा। इस काम को करने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने तैयारी कर ली है।
आठ मई को प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजकर इसका ट्रायल किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा सचिव संजीव सिंह ने बताया अभी तक पॉलिटेक्निक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी सभी संस्थानों में भेजी जाती थी। जिसमें इस बार से परिवर्तन किया जा रहा है।
आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में सभी संस्थानों में हार्डकॉपी की जगह ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। 8 मई को प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इसका डेमो ट्रायल किया जाएगा। डेमो ट्रायल करने का मकसद तकनीकी खामियों को दूर करना है। इस दौरान यदि कुछ कमियां रहती है, तो उसको सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रश्न पत्र जाने से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा ज्यादा बेहतर होगी साथ ही हार्ड कॉपी को ले जाने में जो भाड़ा लगता है। उसकी बचत की जा सकेगी। मिड जुलाई में होंगी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में लॉकडाउन की वजह से सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं बाधित हो गई है। प्राविधिक शिक्षा सचिव संजीव सिंह ने बताया लॉकडाउन खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं को एक महीने पढ़ाई कराई जाएगी। हमारा प्रयास है मिड जुलाई में सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू करवा दी जाए।