फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic institutes will also train forensic experts from the new academic session

Kanpur News: नए सत्र से फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी तैयार करेंगे पॉलिटेक्निक संस्थान

Sun, 26 Oct 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic institutes will also train forensic experts from the new academic session
कानपुर। आधुनिक तकनीक जहां एक ओर जीवन को सहज बना रही है वहीं दूसरी ओर अपराधी हर रोज नए तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में अपराधों की जांच और अपराधियों की पहचान के लिए अब पॉलिटेक्निक संस्थान भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग की पहल पर भारतीय शोध एवं विकास संस्थान (आईआरडीटी) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नया पाठ्यक्रम तैयार किया है। यह कोर्स नए सत्र 2026 से लागू होगा। अभी तक अनुसंधान संस्थान ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की डिग्री प्रदान करते थे।
विज्ञापन


अब पहली बार पॉलिटेक्निक संस्थानों में साइबर फॉरेंसिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जा रहा है। एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स से छात्रों को साइबर अपराध, डिजिटल सबूतों की जांच और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईआरडीटी के सहायक प्राचार्य गौरव किशोर कनौजिया ने बताया कि यह कोर्स कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, वेब डिजाइनिंग और कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग ट्रेड के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। शुरुआती चरण में छात्रों को डिजिटल फॉरेंसिक की मूल जानकारी, रेटिना जांच और फिंगरप्रिंट विश्लेषण जैसी बारीक तकनीक सिखाई जाएगी।


एक्सपर्ट लेंगे क्लास, देंगे टिप्स
अपराध से जुड़े मामलों को तकनीक के नजरिए से समझाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट सप्ताह में एक बार संस्थान पहुंचकर छात्रों को प्रशिक्षण देंगे और अनुभव साझा करेंगे। वह अपराध की जांच में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक और डिजिटल सबूतों के विश्लेषण के तरीके बताएंगे, ताकि छात्र व्यावहारिक दृष्टिकोण से इन्हें सीख सकें।




यह पाठ्यक्रम तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की दिशा में अहम कदम है। इसे नए सत्र से शुरू किया जाएगा। डिजिटल फॉरेंसिक आज के दौर की आवश्यकता है। साइबर अपराधों की जांच में प्रशिक्षित युवाओं की भारी मांग है, और यह कोर्स उस कमी को पूरा करेगा।--फजल रहमान खान, निदेशक, आईआरडीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed