{"_id":"63eb3980d130463f3e06e60e","slug":"polytechnic-examination-classes-from-march-1-and-exam-will-be-held-in-july-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic Examination: एक मार्च से कक्षाएं और जुलाई में होगी परीक्षा, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic Examination: एक मार्च से कक्षाएं और जुलाई में होगी परीक्षा, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 14 Feb 2023 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:06 PM IST
सार
पॉलिटेक्निक संस्थानों में सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 से 27 जून तक परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा। 28 जून को आवेदन पत्रों के आधार पर रोल नंबर जारी किए जाएंगे और 29 जून को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एक मार्च से सम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद से सचिव एफआर खान ने सोमवार देर रात सम सेमेस्टर के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। परिषद की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार पठन पाठन का काम एक मार्च से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा।
परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 से 27 जून तक परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा। 28 जून को आवेदन पत्रों के आधार पर रोल नंबर जारी किए जाएंगे और 29 जून को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 15 से 25 जुलाई तक सेशनल अंकों की ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 10 से 30 अगस्त तक का समय नियत किया गया है।
नियमित नहीं हो पाया सत्र
अधिकारियों की कोशिशों के बाद भी पॉलिटेक्निक का सत्र नियमित नहीं हो पा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कोरोना काल के पहले अप्रैल से मई के बीच परीक्षाएं हो जाती थीं। इसी समय कंपनियां आकर छात्रों को नौकरी के मौके देती थीं। जारी कैलेंडर के अनुसार अगस्त के अंत तक परीक्षाएं चलेंगी और सितंबर महीने में परिणाम जारी होगा। अंतिम साल के छात्रों को प्लेसमेंट के जरिए मिलने वाली नौकरी पर इसका असर पड़ना तय है।