फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polytechnic entrance

पिछली परीक्षाओं और असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट होंगे पॉलिटेक्निक छात्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
polytechnic entrance
यूपी ऑल के लिए खबर दिव्यांश सिंह। पिछली परीक्षाओं और असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट होंगे पॉलिटेक्निक छात्र - दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों के प्रमोट, अंतिम सेमेस्टर वालों की होगी परीक्षा संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दूसरे- चौथे और सेमेस्टर के छात्र पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं और असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट किए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय द्वारा बनाई गई समिति ने छात्रों को प्रमोट करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके बाद पॉलिटेक्निक छात्रों एवं शिक्षकों के सामने प्रमोट करने के आधार की स्थितियां साफ हो गई हैं। प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया 17 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अध्यापन कार्य चलाया जाएगा, जिस दौरान छात्रों का बचा हुआ पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ साथ दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों सेशनल एग्जाम और असाइनमेंट का काम पूरा कराया जाएगा। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को सेशनल एग्जाम और असाइनमेंट के अंक और पिछले सेमेस्टर के 50 प्रतिशत अंकों को कैरीओवर करते हुए प्रमोट किया जाएगा। वहीं अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे और विशेष बैक पेपर देने वाले छात्र छात्राओं की 7 सितंबर से 12 सितंबर के मध्य परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed