Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Wife went to meet her lover in the forest; husband hacked the man's neck with an axe

यूपी: जंगल में प्रेमी से मिलने पहुंची थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट दी युवक की गर्दन, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 04 Nov 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

Hamirpur News: गौहानी गांव में हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP: Wife went to meet her lover in the forest; husband hacked the man's neck with an axe
राठ कोतवाली में हत्यारोपी व उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझगवां थाने के गोहानी गांव में युवक की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर रची थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला ने युवक को मिलने के बहाने जंगल में बुलाया था जहां पहले से छुपे बैठे उसके पति ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


गोहानी गांव निवासी महिपत पाल के बेटे हरिश्चंद्र (22) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में मिला था। वह सोमवार शाम से लापता था। गले में धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे और पास में ही उसका टूटा हुआ मोबाइल पड़ा था। ग्रामीण दबी जुबान से प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे थे। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गांव के ही अटल बिहारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अटल बिहारी ने हत्या की बात स्वीकारते हुए कुल्हाड़ी बरामद करा दी है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हरिश्चंद्र का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के आपत्ति दर्ज करने पर दंपती ने हत्या की योजना बनाई थी। सोमवार को महिला ने हरिश्चंद्र को फोन पर बताया कि पति खेत गया है और वह जंगल में आ जाए जहां उसने पति को छिपा दिया था। युवक के आने पर अटल बिहारी ने कुल्हाड़ी से वार कर हरिश्चंद्र को मौत के घाट उतार दिया था। प्रेम प्रसंग के साक्ष्य मिटाने के लिए उसका मोबाइल फोन भी कुचल कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

घर में हत्या कर शव फेंकने का आरोप
पिता महिपत का आरोप है कि उसके बेटे को किसी बहाने से आरोपियों ने घर में बुलाया जहां दंपती के साथ ही उनके मां और पिता ने बेटे की हत्या की है। रात में शव को ले जाकर जंगल में फेंक दिया। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए बुधवार को परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजन को समझाया जिसके बाद डॉ. राहुल सचान व डॉ. अंजुम निरंजन के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 

परिजन के साथ खोजता रहा हत्यारोपी
मृतक हरिश्चंद्र के चाचा तीरथ ने बताया कि भतीजे के देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई। बताया कि आरोपी अटल बिहारी भी सोमवार देर रात तक परिजन के साथ खोज में जुटा रहा। मंगलवार की सुबह से फिर से घर पहुंच गया और खोजबीन में सहयोग का दिखावा करता रहा। जिस वजह से उस पर संदेह नहीं हुआ। सुबह शव मिलने पर परिजन को आशंका हुई क्योंकि उनकी किसी से बुराई भी नहीं थी जो हत्या का कारण बनती। इसके बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा तेज हो गई। खुद को फंसता देख वह वहां से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed