फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pollution increased the trouble of Kanpur residents

प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत: बिना पीये एक पैकेट सिगरेट का धुआं और गंदगी आपके फेफड़ों में समा रही

Tue, 16 Nov 2021 09:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Nov 2021 09:12 AM IST
सार

मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि हैलट ओपीडी में उन्होंने सवा दो सौ रोगी देखे हैं। प्रदूषण से दिक्कत बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 सिगरेट पीने से जितना फेफड़ों को नुकसान होता है, उतना प्रदूषण से हो रहा है।

विज्ञापन
Pollution increased the trouble of Kanpur residents
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। बिना पीये एक पैकेट सिगरेट का धुआं और गंदगी फेफड़ों में समा रही है। इससे लोगों में सांस की दिक्कत बढ़ गई है। साथ ही त्वचा की एलर्जी, छींकें, साइनोसाइटिस, आंखों में जलन, पानी आना आदि मर्ज के रोगी बढ़ गए हैं। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में रोगियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


गुर्दा, लिवर, अस्थमा के पुराने रोगियों की हालत बिगड़ रही है। हैलट इमरजेंसी में 17 रोगी भर्ती किए गए। हैलट की ओपीडी में प्रदूषण के कारण बेहोशी आने के पांच रोगी आए। सुबह और शाम को स्मॉग बढ़ने से सांस के एलर्जी के रोगियों की सांस नहीं समाती।
विज्ञापन


इससे बेहोशी आती है। इसके अलावा सांस में दिक्कत होने से गुर्दा, लिवर और डायबिटीज रोगियों की समस्या बढ़ रही है। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि हैलट ओपीडी में उन्होंने सवा दो सौ रोगी देखे हैं। प्रदूषण से दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 सिगरेट पीने से जितना फेफड़ों को नुकसान होता है, उतना प्रदूषण से हो रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एसके कटियार ने बताया कि रोगियों को दिक्कत बढ़ रही है। वैसे तो असर पूरे शरीर पर आता है, लेकिन नाक, गला और फेफड़े सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

ऐसे करें बचाव
- खिड़की, दरवाजे सुबह-शाम बंद रखें
- बाहर का स्मॉग घर के अंदर न आने दें
- घर में अगरबत्ती, कॉइल आदि न जलाएं
- बेवजह बाहर न जाएं, रोगी, बच्चे, बूढ़े स्मॉग के समय घर के अंदर रहें
- बाहर निकलें तो मेडिकल मास्क लगाएं 
- खानपान में एहतियात बरतें, गरिष्ठ भोजन न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed