{"_id":"5b825ba842c7924667531216","slug":"political-parties-will-appoint-booth-label-agents-at-voting-sites","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों पर बीएलए तैनात करें राजनैतिक पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों पर बीएलए तैनात करें राजनैतिक पार्टियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:28 PM IST
सार
- मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियां मतदेय स्थल पर अपने बीएलए (बूथ लेबिल एजेंट्स) की नियुक्ति कर लें। बीएलए ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोटर बनने में मदद करें।
विज्ञापन
डेमो पिक
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दल बीएलए की नियुक्ति कर निर्वाचन दफ्तर को उनकी सूची और मोबाइल नंबर मुहैया करा दें। नौ, 23 सितंबर, सात, 14 और 28 अक्टूबर को विशेष विशेष अभियान में बीएलए मतदेय स्थलों पर तैनात रहकर नए वोटर बनवाने, गलतियां सुधरवाने, दिवंगत वोटर के नाम हटवाने के काम में बीएलओ की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सभी बीएलओ घर-घर जाकर वोटर सत्यापन करें। आवेदनों की जांच अवश्य कर ली जाए। कोई भी स्पेलिंग की गलती न रहे। बैठक में एडीएम एलए केहरी सिंह, कांग्रेस से शंकर दत्त मिश्रा, रालोद से सुरेश गुप्ता, भाजपा से आशुतोष पांडेय, सपा से केके शुक्ला, सोमेंद्र शर्मा, एनसीपी से राम दुलारे गुप्ता, बसपा से प्रवेश कुरील और सीपीआई से आरपी कनौजिया मौजूद रहे।