फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

मथुरा में भव्य मंदिर बनवाएं अखिलेशः साध्वी

Sun, 05 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
political
श्रीमद्भागवत कथा में बोलतीं केंद्रीयमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व मौजूद सदर विधायक। संवाद - फोटो : UNNAO
ऑल सेंटर
विज्ञापन

---
मथुरा में भव्य मंदिर बनवाएं अखिलेश : साध्वी
क्रासर-
निरंजन ज्योति ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस और सपा सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बताते हैं, अगर ऐसा है तो मथुरा में भव्य मंदिर बनवाएं।
उन्होंने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट आरक्षण पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में किसकी सरकार है। वहां एक बूढ़ी महिला अपनी जमीन बचाने के लिए गुहार लगा रही है। उसकी जमीन पर जेसीबी चला दी गई। अखिलेश अपने पिता की करतूत पर माफी मांगें, जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं। यहां तक कहा था कि इससे ज्यादा गोलियां चलवानी पड़तीं तो कोई कष्ट न होता। अयोध्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमने एक जगह आंदोलन करके, कोर्ट में मुकदमा लड़ कर, गोलियां खाकर भी मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा किया है।
विज्ञापन

कहा कि वहां पर मंदिर बन रहा है। कहा कि विपक्ष के पास पास कोई मुद्दा ही नहीं है। जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय महामारी आई पूरा देश हिल गया, लेकिन अभिनंदन करती हूं प्रधानमंत्री मोदी का, जिन्होंने सही कदम उठाए और उन वैज्ञानिकों का जिन्होंने संकट की घड़ी में बहुत जल्दी वैक्सीन की खोज की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed