फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके, पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 04 Oct 2021 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
political
कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं व पुलिस में होती धक्क-मुक्की। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखीमपुर घटना के विरोध में सोमवार को पूरे दिन विपक्षी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाई व कांग्रेसी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने में सफल रहे। कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के पदाधिकारियों की पुलिस अधिकारियों से नोंकझोंक व धक्कामुक्की हुई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद रखा।
विज्ञापन

किसानों की हत्या के विरोध में मृतक आश्रितों व घायलों से मिलने लखीमपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद जिले के सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा यूथ संगठनों के प्रभारी सोनी सिंह परिहार ने गांधी नगर तिराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष शीतल यादव, शिवम, लवकुश यादव, जितेंद्र, रिंकू मौजूद रहे। उधर, पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता सुधीर रावत समर्थकों सहित लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल के पास सड़क पर बैठ गए। इससे मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बन गए। मौके पर मौजूद पुलिस किसी तरह से किनारे से वाहनों को निकालकर यातायात को सामान्य बनाने का प्रयास करती रही। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में सपाई कलक्ट्रेट के बाहर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। यहां सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। काफी देर तक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन से जाम के हालत बनने लगे तो एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ कृपाशंकर कनौजिया व सदर कोतवाल अखिलेश पांडेय पहुंचे और ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री की फोटो फाड़ दी। यहां पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, प्रशांत कटियार मंटू, मंजीत यादव, जीतेंद्र कुशवाहा, अंकित परिहार, सुबोध त्रिपाठी, धर्र्मेंद्र कुमार मिश्री मौजूद रहे। बांगरमऊ तहसील में गंजमुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख पति व सपा नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शशांक शेखर शुक्ला, सत्येंद्र यादव, वकील अहमद, रानू खां, महताब आलम, पूर्व प्रधान जाबिर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा का प्रदर्शन खत्म होने के बाद कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच गए। इससे पहले निराला उद्यान के पास सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जला दिया। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इससे कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और गेट के पास ही बैठ गए। पुलिस ने धकियाते हुए कांग्रेसियों को बाहर करने का प्रयास किया तो माहौल गर्म हो गया। कोतवाल आखिलेश पांडेय ने ज्ञापन देने की बात कही लेकिन कांग्रेेसी धरने पर ही बैठ गए। फिर थोड़ी देर बाद वहां से लौट गए। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश श्ुाक्ला, कमल तिवारी, विश्वास निगम व प्रवक्ता गौरव शुक्ला भी शामिल रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लखीमपुर घटना की निंदा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को हिरासत में लेने को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया। प्रसपा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और उनके पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख महासचिव आलोक निगम, अलवी मिश्रा, रजनीश चंदेल, राजेंद्र बाजपेई, केके दीक्षित, यतींद्र शुक्ला, शीबा खान शामिल रहीं।

किसानों द्वारा लखीमपुर पहुंचने की संभावना के बाद से रात में ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। सुबह ही किसान नेताओं के घरों में पुलिस बल तैनात कर दिया। सफीपुर के देवगनमऊ गांव निवासी किसान यूनियन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष रामसजीवन कुशवाहा को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। बीघापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवारा में मुन्ना सिंह व लालता प्रसाद खेड़ा में धर्मेंद्र शुक्ला नजरबंद रहे। नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने किसान नेताओं के घर जाकर ज्ञापन लिया। ब्लाक हिलौली में भाकियू अराजनैतिक लोकतांत्रिक टिकैत गुट संगठन के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद लोधी व महामंत्री राम प्रसाद आधा सैकड़ा पदाधिकारियों के साथ ब्लाक हिलौली पहुंचे। यहां किसान नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। फतेहपुर चौरासी में भाकियू राष्ट्रवादी ग्राम बबुरिहा के मोड़ के पास सांकेतिक धरना दिया। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष रामकरण सिंह व कृपाशंकर राठौर ने लखीमपुर घटना के दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

अचलगंज तिराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते सपाई।

अचलगंज तिराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते सपाई।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed