{"_id":"e9887f08bce2708aaf858e5997dfb324","slug":"policy-chance-to-run-off-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पॉलिसी फिर से चलाने का मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पॉलिसी फिर से चलाने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप एलआईसी के पॉलिसी धारक हैं और छह महीने से अधिक समय तक प्रीमियम का पैसा जमा न होने के कारण पॉलिसी बंद हो चुकी है तो उसे फिर से चलाने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम अपने लैप्स पॉलिसी धारकों को बंद पॉलिसी चलाने के लिए लेट फीस में छूट, मेडिकल से राहत समेत कई तरह की सुविधाएं दे रहा है। इसके लिए 29 फरवरी तक विशेष पुनर्चलन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवधि में चूक जाने पर फिर से पॉलिसी चलवाने पर अधिक ब्याज दर और तमाम तरह की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
ये छूट मिलेंगी
-एक लाख रुपये तक बकाया प्रीमियम पर लेट फीस में 20 फीसदी, एक से तीन लाख तक बकाया पर 25 फीसदी, तीन से पांच लाख रुपये तक 30 फीसदी छूट।
-45 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को स्वास्थ्य परीक्षण में छूट
-पांच साल तक प्रीमियम जमा नहीं और आयु 45 वर्ष है, वे सिर्फ गुड हेल्थ का सर्टिफिकेट दें, अन्य स्वास्थ्य परीक्षण से छूट
-46-50 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति जिनकी बीमित राशि दो लाख रुपये तक है, उनके लिए भी गुड हेल्थ का सर्टिफिकेट पर्याप्त
-पांच लाख रुपये से ऊपर की बंद पड़ी पॉलिसी चलवाने के लिए डिवीजनल ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, ब्रांच और सेटेलाइट ऑफिस से ही पॉलिसी चलवाने की सुविधा
-एलआईसी से लोन लेकर अथवा बकाया प्रीमियम को किस्तों में बांटकर भी पॉलिसी चलवाने की सुविधा
कानपुर शहर में कुल लैप्स पॉलिसी धारक - 7,77,113
कानपुर मंडल में कुल लैप्स पॉलिसी धारक- 15,71266
कानपुर मंडल के जिले- कानपुर शहर, देहात, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर