{"_id":"679dd6d8274c27600602c46a","slug":"policemen-will-be-stationed-in-front-of-every-coach-the-train-will-cross-the-platform-at-a-slow-speed-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हर डिब्बे के सामने तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, धीमी गति से प्लेटफॉर्म पार करेगी ट्रेन, ये हैं निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हर डिब्बे के सामने तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, धीमी गति से प्लेटफॉर्म पार करेगी ट्रेन, ये हैं निर्देश
Sat, 01 Feb 2025 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:40 PM IST
सार
Kanpur News: स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है। सभी लोको पायलट को निर्धारित गति में प्लेटफॉर्म से ट्रेन आगे ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। हर डिब्बे के सामने पुलिसकर्मी तैनात होने से लोग जान जोखिम में नहीं डालेंगे।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में मौनी अमावस्या का स्नान संपन्न होने के बाद रेलवे प्रबंधन वसंत पंचमी पर महाकुंभ में होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने बैठक कर इंतजामों पर चर्चा की। शनिवार दोपहर के बाद प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान है।
विज्ञापन
डिप्टी सीटीएम आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना की जा रही हैं। वसंत पंचमी पर सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी के आसपास मेमू रैक खड़े किए जाएंगे। कुछ ट्रेनों के कोच में भी वृद्धि की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया जा सके।
विज्ञापन
हर डिब्बे के सामने तैनात होंगे पुलिसकर्मी
स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है। सभी लोको पायलट को निर्धारित गति में प्लेटफॉर्म से ट्रेन आगे ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। हर डिब्बे के सामने पुलिसकर्मी तैनात होने से लोग जान जोखिम में नहीं डालेंगे। पुलिस के जवान यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ाने में मदद करेंगे। दिव्यांगों और वृद्धजनों को ट्रेन में सुरक्षित बैठाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन