फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman Sent to jail for extortion 20 thousand from Saraf

उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त दरोगा की काली करतूत: धमकी देकर सराफ से 20 हजार वसूलने पर भेजा गया जेल

Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

एसपी ने रात में ही सीओ पुरवा को जांच के निर्देश दिए। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दरोगा सर्वेश राणा पर लगे आरोप की जांच में पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
policeman Sent to jail for extortion 20 thousand from Saraf
दरोगा सर्वेश राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में असोहा थाना के दरोगा को सराफ से घूस लेने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की देर शाम दरोगा ने सराफ को चोरी के जेवर खरीदने व बेचने में जेल भेजने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन


विधायक की शिकायत पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की है। मालूम  हो कि यह दरोगा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हो चुका है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरांवा गांव निवासी सराफ सोनू सोनी की क्षेत्र के बिलौरा गांव में सोने चांदी की दुकान है।
विज्ञापन


शनिवार शाम लगभग छह बजे सराफ सोनू को असोहा में रानीखेड़ा चौराहे से पर वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा सर्वेश राणा ने रोक लिया और उसके बैग में ज्वैलरी देख चोरी की ज्वैलरी खरीदने व बेचने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सराफ सोनू को थाने ले गया। जहां पहले 50 हजार फिर 40 हजार पर सौदा तय हो गया। घर से 20 हजार रुपये लाकर सराफ ने दरोगा को थाने में दिए और शेष 20 हजार रुपये रविवार को देने की बात कही। रात लगभग नौ बजे सराफ सोनू ने पुरवा विधायक अनिल सिंह को प्रकरण की जानकारी दी।

रात 12 बजे विधायक थाना असोहा पहुंचे और वहीं से एसपी अविनाश पांडेय को दरोगा की करतूत बताई। एसपी ने रात में ही सीओ पुरवा को जांच के निर्देश दिए। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दरोगा सर्वेश राणा पर लगे आरोप की जांच में पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed