फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman injured by Gun shot in unnao

मालखाने से बंदूक उठाते समय चली गोली, सिपाही घायल

Sat, 10 Nov 2018 12:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
policeman injured by Gun shot in unnao
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही अर्जुन सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार रात दबिश देने जा रही पुलिस टीम के एक सिपाही को बंदूक उठाते समय फायर हो गया। उसके दाहिने हाथ में कंधे के नीचे व हथेली में छर्रे लगे हैं। सिपाही को लहूलुहान देख हड़कंप मच गया। एसओ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही अर्जुन सिंह आगरा जनपद के पिनाहट थाने के गांव विप्रावली का रहने वाला है। 
विज्ञापन


आसवीन थानाक्षेत्र के गांव पेसारी स्थित शारदा नहर किनारे जंगल में गोकशी की घटना हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ जयशंकर सिंह ने छापेमारी की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोकशी करने वाले भाग निकले थे। सीओ बांगरमऊ अंबरीश सिंह भदौरिया भी पहुंचे और जांच की। पता चला कि फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही के मजरा पवारन खेड़ा निवासी कोमल यादव के दो बैल बुधवार रात चोरी हो गए थे। उसने तहरीर थाने में दी थी।
विज्ञापन


मामले में आसवीन पुलिस गुरुवार को फतेहपुर चौरासी थाने गई थी और वहां से अतिरिक्त फोर्स लेकर उसी थानाक्षेत्र के गांव कांटा गुलजारपुर व कुरसठ में छापेमारी की तैयारी थी। पुलिस टीम में शामिल जवान मालखाने से बंदूके उठा रहे थे। इसी दौरान दबिश टीम में शामिल सिपाही अर्जुन सिंह पंप एक्शन गन उठा रहा था तभी उसका ट्रैगर दब गया और फायर हो गया। छर्रे उसके दाहिने हाथ की हथेली और कंधे के निचले हिस्ले में लग गए। घायल हुआ सिपाही मूल रूप से आगरा जिले के थाना पिनाहट के गांव विप्रावली का रहने वाला है। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। रात में कुछ देर इलाज के बाद डाक्टर ने उसे कानपुर लेकर जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि घायल सिपाही को कानपुर रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि पंपगन उठाते समय गलती से गोली चलने से सिपाही घायल हुआ है। डॅाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed