{"_id":"6549eedec69a33a2e50cdb16","slug":"policeman-getting-massage-from-a-minor-in-fatehpur-two-home-guards-watching-the-scene-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नाबालिग से मालिश करा रहा पुलिसकर्मी, दो होमगार्ड देख रहे नजारा, एसपी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: नाबालिग से मालिश करा रहा पुलिसकर्मी, दो होमगार्ड देख रहे नजारा, एसपी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
Tue, 07 Nov 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:32 PM IST
सार
Fatehpur News: वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल जेल भेजने तक की बात कह रहा है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि रोज शाम दुकान में नाबालिग मालिश करता है।
विज्ञापन
नाबालिग से मालिश करवाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना के बाहर गुमटी रखकर गुजारा करने वाले नाबालिग का एक पुलिसकर्मी का मालिश करते वीडियो वायरल हुआ है। नाबालिग थरियांव थाना के बाहर गुमटी रखकर जीवन यापन करता है। गुमटी हटने के डर से रोज इस कर्मी के हाथ पैर दबाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में मालिश कराने वाला व्यक्ति जेल भेजने तक की बात कह रहा है। लोगों कहना है कि रोज शाम दुकान में नाबालिग मालिश करता है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी थरियांव में लंबे समय से कार्यरत है।
विज्ञापन
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उच्च अधिकारी पुलिस की छवि को सुधारने को मित्रवत व्यवहार की सीख देते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो पुलिस महकमे की फजीहत करा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस पर उंगली उठा रहे हैं लोग
वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल जेल भेजने तक की बात कह रहा है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि रोज शाम दुकान में नाबालिग मालिश करता है। गुमटी हटाने के डर से नाबालिग की मालिश मजबूरी बन गई है। वायरल वीडियो को देखकर लोग थरियांव पुलिस पर उंगली उठा रहे हैं।