{"_id":"66add13e4e6a2141aa0e1f5e","slug":"police-will-take-avnish-remand-to-reach-the-white-collar-people-who-give-protection-to-extortionist-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वसूलीबाजों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों तक पहुंचने के लिए अवनीश की रिमांड लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वसूलीबाजों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों तक पहुंचने के लिए अवनीश की रिमांड लेगी पुलिस
Sat, 03 Aug 2024 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:18 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस अवनीश दीक्षित की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि अवनीश दीक्षित व उनके सहयोगियों पर गंभीर धाराओं में छह दिन में छह मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने के मामले में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पर्दे के पीछे से उसकी मदद करने वालों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अवनीश की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ कर उन सफेदपोशों को चिह्नित किया जाएगा जो वसूलीबाजों को संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन
बता दें, सिविल लाइंस स्थित नजूल की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास बीते रविवार को किया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद अवनीश दीक्षित व उनके सहयोगियों पर गंभीर धाराओं में छह दिन में छह मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मामले में अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब पुलिस की नजर जमीन कब्जा प्रकरण में पर्दे के पीछे के शामिल लोगों पर है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के साथ ही नगर निगम में टैक्स के रूप में किसके इशारे पर पैसा जमा किया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि जमीन के खेल में अवनीश के अलावा सफेदपोश और सत्ताधारी दल के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं। इनका पता लगाने के लिए पुलिस जल्द ही अवनीश की कस्टडी रिमांड लेगी। इसके लिए एक-दो दिन कोर्ट में विवेचक कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी जाएगी।
सीपी का बयान
सरकारी जमीन पर कब्जा करने के खेल में और कौन-कौन लोग शामिल है। इस बारे में जानने के लिए अवनीश दीक्षित को रिमांड पर लेकर प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी पूछताछ करेगी। अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर
सरकारी जमीन पर कब्जा करने के खेल में और कौन-कौन लोग शामिल है। इस बारे में जानने के लिए अवनीश दीक्षित को रिमांड पर लेकर प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी पूछताछ करेगी। अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर