Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police will investigate where the 2 million (20 lakh) came from and where it was headed.

Kanpur News: कहां से आए और कहां जाने थे 20 लाख, पता लगाएगी पुलिस

Thu, 12 Nov 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police will investigate where the 2 million (20 lakh) came from and where it was headed.
कानपुर। कागज कारोबारी के कर्मचारी के साथ हुए लूट के प्रयास के मामले में फीलखाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाएगी कि रुपये कहां से आए थे और कहां जा रहे थे। इसके लिए रुपये देने वाले कारोबारी और लेकर निकले कर्मचारी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी ओर बुधवार को दोनों आरोपियों की सिर्फ 24 घंटे की रिमांड मिली है। अब 14 दिन की रिमांड पाने के लिए पुलिस उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा कोर्ट लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बिरहाना रोड पर कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के कर्मचारी सौमिल सक्सेना से उन्हीं के दूसरे पुराने कर्मचारी वीरभान ने अपने ममेरे भाई अवनींद्र के साथ मिलकर 20 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया था। व्यापारियों और गश्त के सिपाहियों की वजह से न सिर्फ लूट बच गई थी बल्कि दोनों आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। सौमिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वीरभान ने रुपयों का थैला उसे नयागंज स्थित पीपल वाली कोठी के व्यापारी अंशु अग्रवाल से लेकर दिया था। पुलिस का कहना है कि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी बड़ी रकम जा कहां रही थी।
विज्ञापन

फिलहाल बृहस्पतिवार को अंशु अग्रवाल का पता कर उनसे पता किया जाएगा कि उन्होंने किस काम के लिए रकम वीरभान को दी थी। इसकी कोई लिखापढ़ी कहीं की गई है कि नहीं। इसके अलावा सौमिल से भी पूछा जाएगा कि वह रुपये लेकर गुमटी जा रहा था कि या फिर कहीं और जा रहा था।सौमिल ने पहले बैंक में रुपया जमा कराने की बात कही थी जबकि देर शाम किसी बैंक में इतनी बड़ी रकम का लेनदेन होना संभव नहीं है। थानाध्यक्ष रीना सिंह का कहना है कि मामले से जुड़े हर बिंदु की जांच की जाएगी। वहीं, पुलिस के सूत्राें के अनुसार बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कुछ कमियों के चलते पुलिस को आरोपियों की रिमांड नहीं मिल सकी। पुलिस अब उन कमियों को दूर कर दोनों को फिर से न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed