फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police will conduct narco tests on the son and husband to uncover the truth.

Kanpur News: खुलासे के लिए बेटे और पति का नार्को टेस्ट कराएगी पुलिस

Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police will conduct narco tests on the son and husband to uncover the truth.
कानपुर। रावतपुर के मसवानपुर में डेढ़ माह पूर्व घर में घुसकर 58 वर्षीय उमा की हत्या कर 24 लाख के गहने लूटने के मामले में खुलासे के लिए पुलिस मृतका के बेटे और पति का नार्को टेस्ट करवाएगी। पुलिस के शक की सुई उमा के बड़े बेटे अमरीश पर टिकी है। पुलिस को यह भी संदेह है कि उमा के पति शिवमंगल भी वारदात से वाकिफ हैं लेकिन बेटे को बचाने के लिए वह चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शनिवार को शिवमंगल और अमरीश से नार्को टेस्ट के लिए सहमति पत्र भरवाया जाएगा। इसके बाद दोनों को गाजियाबाद ले जाकर टेस्ट कराया जाएगा। इससे हत्या में अमरीश का हाथ है कि नहीं जल्द स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि एक सितंबर की रात पुस्तक विक्रेता शिवमंगल की पत्नी उमा का शव कुर्सी पर मिला था।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने पुलिस को सूचना दी थी कि उमा की हत्या कर बदमाश 24 लाख रुपये लूट ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन किसी बदमाश का सुराग नहीं मिला। डीसीपी ने बताया कि पिता-पुत्र ने नार्को टेस्ट की सहमति दे दी है। शनिवार को उनसे सहमति पत्र भी भरवाया जाएगा। इसके बाद कोर्ट से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed