फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police vigilant after the strictness of yogi adityanath

CM योगी की सख्ती के बाद जागा पुलिस-प्रशासन, फिर ऐसे हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sat, 29 Jul 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
police vigilant after the strictness of yogi adityanath
वाहन चेकिंग अभियान
शायद यूपी का पुलिस महकमा सीएम योगी की लताड़ का आदी हो गया है। इसलिए बिना किसी डांट-डपट के पुलिस काम ही नहीं करना चाहती। हालात तो यही बता रहे हैं। यूपी में सुस्त पड़े पुलिस महकमे को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डांट लगाई तो सारे अफसर टाइट हो गए और फिर हुई ऐसी कार्रवाई जो सोच के परे है। 
विज्ञापन

बिना नंबर की तीन गाड़ियों को सीज कर दिया

police vigilant after the strictness of yogi adityanath
वाहन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वाहनों को लेकर सख्ती के बाद जिले का पुलिस प्रशासन जागा। शुक्रवार को कानपुर शहर में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने 46 वाहनों का चालान किया और बिना नंबर की तीन बाइकें सीज की गईं। पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। 
 

क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात निरीक्षक मुन्ना बाबू निरंजन की अगुवाई में शुक्रवार को पुलिस ने कालूकुआं, बाबूलाल चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने, मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट चलने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। जांच के दौरान बिना नंबर की तीन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। शराब के नशे में वाहन चलाने पर चार वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। एक वाहन सीज किया गया और तीन वाहनों का चालान किया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार जुर्माना अदाकर लोगों ने छुड़वाए कई वाहन

police vigilant after the strictness of yogi adityanath
वाहन चेकिंग अभियान

 

बिना कागजात व नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 46 वाहनों का चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से 19,700 रुपये जुर्माना वसूला। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पूरे शहर में नो स्टापिंग व नो पार्किंग के रोड साइन/डेली लेटर भीड़-भाड़ वाले इलाकों बाबूलाल चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी, तिंदवारी, कनवारा व मवई बाईपास व अतर्रा चुंगी लगाए जाएंगे। ताकि वाहन चालक नियमों की अनदेखी न कर सकें। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को नियमित चेकिंग होगी। हेड कांस्टेबल आफाक खां ने ओवर ब्रिज में भी वाहनों की चेकिंग की और वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा। 
 

उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने प्रति दिन एक कॉलेज में प्रार्थना के समय छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। हेड कांस्टेबल आफाक खां को प्रशिक्षक बनाया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान किसी के साथ कोई भेदभाव न हो और मौके की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। 
 

विज्ञापन

बिना हेलमेट 95 वाहनों का चालन

police vigilant after the strictness of yogi adityanath
वाहन चेकिंग अभियान
संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग कर हेलमेट न लगाने वालों वाहनों का चालान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 95 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट अतर्रा चुंगी में बैरियर के पास 45, महाराणा प्रताप चौक में 25 व कालूकुआं चौकी के पास चेकिंग में 25 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 
                                                     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed