पहले दुष्कर्म किया अब समझौते को बना रहा दवाब, पुलिस भी दे रही साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हमीरपुर जिले के थाना राठ के एक गांव निवासी पीड़ित ने एडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। कहा कि उसकी पुत्री के साथ गांव के रेख सिंह पुत्र करन सिंह ने 25 जुलाई को दुराचार किया था। जिसकी सूचना उसने थाना राठ को दी। किंतु पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौते का दवाब बनाया।
कार्रवाई न होने पर उसने 31 जुलाई को एसपी को अर्जी दी। तब जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से दुष्कर्मी धमका रहा है और एफआईआर वापस न लेने पर पीड़िता को मार डालने की धमकी दे रहा है।
आरोप लगाया कि चार अगस्त को थाने से गए एसआई इंद्रपाल उसके घर आए। कहा कि वह उसकी शादी दुष्कर्मी के साथ कर देने का दवाब परिवार पर डाल रहे हैं। जब पीड़िता राजीनामा के लिए तैयार नहीं हुई तो दरोगा ने उसे धमका कर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। पीड़ित परिवार ने एडीएम से दुष्कर्मी और पुलिस से बचाने की गुहार लगाई है।