फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police sent both the accused of robbing buffalo to jail

Kanpur News: भैंस लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

Mon, 10 Jun 2024 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police sent both the accused of robbing buffalo to jail
इटावा। किसान को गोली मारकर भैंस लूटकर ले जाने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उनके पास से से एक तमंचा, एक कारतूस, एक बांका भी बरामद हुआ है। मरने वाले एक आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों में 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रामबरन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। हादसे वाली जगह से पुलिस ने डीसीएम बरामद की। उसमें दो भैस बंधी हुई थीं। बदरू और शौकत की मौके पर ही मौत हो गई थी। राजू व नौशाद के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक बांका व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। दोनों घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया। डीसीएम को सीज कर दिया गया। रामबरन को उसकी भैंस वापस कर दी गई। वहीं दूसरी भैंस किस जगह से चुराई है पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे से लगे हुए गांव में पशु तलाशते हैं। मौका लगने पर उन्हें खोलकर डीसीएम में लाद लेते हैं। एसएसपी ने बताया कि राजू के खिलाफ कासगंज जिले के थाने में जानलेवा हमला समेत दो मामले दर्ज हैं। मृतक शौकत अली के खिलाफ आगरा कमिश्नरेट, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद व गौतमबुद्ध जिले के थानों में जानलेवा हमला व पशुवध जैसी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

..............................
दोनों मृतकों की पत्नी पहुंची सैफई
बदरू की पत्नी सकीना बेगम व शौकत अली की पत्नी नगीना बेगम घटना की सूचना के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंची। महिलाओं ने बताया कि चार दिन पहले गांव के ही राजू जाटव के डीसीएम से कानपुर में भैंस का व्यापार करने की बात कह कर घर से निकले थे। साथ में दामाद शौकत अली, गांव के ही नौशाद अली भी गए थे। बदरू शौकत से बड़ा था। बदरू के सात व शौकत अली के छह बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed