फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police returned 203 mobile phones to the searched people

Kanpur News: पुलिस ने 203 मोबाइल खोज लोगों को लौटाए

Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police returned 203 mobile phones to the searched people
कानपुर देहात। पुलिस विभाग की स्पेशल टीम व साइबर टीम ने गुम हुए 203 मोबाइल फोन खोज निकाले। पुलिस लाइन में लोगों को फोन वापस लौटाए गए तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। एसपी ने बरामद किए गए मोबाइल की कीमत 44.28 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

मोबाइल चोरी व गुम हो जाने के मामले अलग अलग थानों में दर्ज थी। काफी संख्या में शिकायत आने पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्पेशल टीम प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह व साइबर सेल प्रभारी भारत सिंह को मोबाइल खोजने के लिए लगाया था। टीम ने सर्विलांस की मदद से अलग -अलग जगहों से 203 मोबाइल फोन बरामद किए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में मोबाइल मालिकों को बुलाया। यहां पर उनसे ईएमआई व अन्य अभिलेखों के माध्यम से पहचान कराने के बाद आए हुए लोगों को मोबाइल वापस कराए गए। एसपी ने बताया कि जिले के 16 थानों में लोगों द्वारा सफर के दौरान मोबाइल गुम या चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराईं जा रहीं थी। इस पर स्पेशल टीम ने विशेष अभियान चला लोगों के खोये हुए मोबाइल को खोजा गया। मोबाइल स्वामियों की पहचान कर उन्हें मोबाइल वापस कर दिए गए हैं। अभियान में शामिल स्पेशल टीम प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी भारत सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, मोहम्मद अकरम, कपिल, रवि कुमार सहित पूरी टीम को उनके कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed