{"_id":"66cb5e0294c1ef7f31005422","slug":"police-recruitment-exam-crowd-of-candidates-in-kanpur-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: कानपुर में अभ्यर्थियों का रेला, रोडवेज बसें कम, देखते ही लगाते दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: कानपुर में अभ्यर्थियों का रेला, रोडवेज बसें कम, देखते ही लगाते दौड़
Sun, 25 Aug 2024 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:14 PM IST
सार
Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे पर आगरा, झांसी, बांदा, शिकोहाबाद के अभ्यर्थी परेशान हुए। अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन
बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरे...वो देखो कौन सी रोडवेज बस आ रही है। दिल्ली रूट वाली कोई सी बस हो तुरंत लटक लो। ये बातें पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे झकरकटी बस अड्डे पर आगरा जाने वाली बस का इंतजार कर रहे तीन युवक आपस में कर रहे थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया है। इससे युवक बसों में यात्रा करने को वरीयता दे रहे हैं। इससे झकरकटी, रावतपुर, चुन्नीगंज बस अड्डों पर भीड़ उमड़ रही है। आगरा, झांसी, बांदा और शिकोहाबाद के अभ्यर्थियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर बसों के बारे में स्पष्ट सूचना नहीं मिल रही। वह कोई भी बस देखते ही दौड़ लगा पड़ते थे।
रावतपुर बस अड्डे से फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर देहात की ओर जाने वाले युवक सवार हुए, जबकि चुन्नीगंज बस अड्डे पर बरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज जाने वाले अभ्यर्थी गए। झकरकटी बस अड्डे पर लखनऊ, बांदा, झांसी, इटावा, शिकोहाबाद, मुरादाबाद, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर आदि शहरों के लिए जाने वाले परीक्षार्थी पहुंचे। यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि झांसी और आगरा की बसों में संकट था, लेकिन परीक्षार्थियों को बारी बारी से भिजवाया गया।

तीन घंटे तक आगरा-झांसी की बसें न मिलने पर किया हंगामा
आगरा, झांसी और कई रूटों के लिए तीन घंटे तक रोडवेज बसें न मिलने पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने झकरकटी बस अड्डे पर रविवार को जमकर हंगामा किया। पीछे वाला गेट बंद कराकर धरने पर बैठ गए, जिसकी वजह से काफी देर तक अंदर की बसें बाहर नहीं निकल सकीं। काफी संख्या में अभ्यर्थी जीटी रोड की ओर पहुंच गए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे तक एक तरह से यातायात ठप सा हो गया। आठ बजे अतिरिक्त फोर्स के साथ एडीसीपी दक्षिण पहुंची और युवाओं को समझाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस भर्ती की सुबह की परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों को तीन घंटे तक आगरा, झांसी, शिकोहाबाद, टूंडला जाने वाली बसें नहीं मिलीं। एक या दो बसें आती तो वह भी गेट के बाहर से ही फुल होकर चली गईं। इधर, शाम की पाली की परीक्षा समाप्त हुई। एकदम से अभ्यर्थी झकरकटी बस अड्डे पहुंच गए। शाम साढ़े छह बजे तक आगरा जाने के लिए एक भी बस नहीं आई, तो अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। तीन घंटे से बसें न मिलने पर पीछे वाले गेट को बंद कराकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एडीसीपी अंकिता शर्मा मौके पर आईं। उन्होंने अभ्यर्थियों को शांत कराया। एक एक कर बसें निकलवाई गईं। जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने 10 बसें आगरा रूट के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब आठ बजे मामला शांत हुआ।

आगरा रूट के लिए कई बसें लगवाई गई हैं। कुछ बसें रास्ते में होने की वजह से देरी हुई। किदवईनगर और विकासनगर डिपो से बसें भिजवाई गई हैं। - अनिल कुमार, आरएम, यूपीएसआरटीसी
आगरा की बसें न मिलने से झकरकटी बस अड्डे और जीटी रोड पर भीड़ एकत्रित हो रही थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर 10 अतिरिक्त बसें चलवाईं गई। - अंकिता शर्मा, एडीसीपी साउथ, पुलिस कमिश्नरी