फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police recovered 3778 liters of illicit liquor in Hardoi, 58 furnaces also caught, 202 people arrested

Illegal Liquor Campaign: 24 घंटे में 3778 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने 58 भट्ठियां भी पकड़ी, 202 लोग गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब अभियान चला रही है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अभियान में पुलिस ने 58 शराब बनाने की भट्ठियां भी पकड़ीं। साथ ही, तीन लाख लीटर लहन नष्ट कराया है।

विज्ञापन
Police recovered 3778 liters of illicit liquor in Hardoi, 58 furnaces also caught, 202 people arrested
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे में 202 लोगों को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार इन लोगों के पास से 3778 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां नष्ट कराई हैं।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में सभी थाना-कोतवाली में अभियान चलाया। अभियान में अवैध शराब बनाते हुए 202 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3778 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां भी पकड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन लाख लीटर लहन नष्ट कराया है। अभियान में की गई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली है। 24 घंटे के अभियान में बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने अवैध कारोबार की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed