फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police raided the houses of 50 criminals including top ten mafias, some were in jail, some not found in house

Kanpur: पुलिस ने टॉप टेन माफियाओं समेत 50 शातिरों के घर दी दबिश, कुछ जेल में...ताे कई घरों में नहीं मिले

Sun, 26 May 2024 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 May 2024 09:35 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस की दबिश के दौरान कई अपराधी घरों में नहीं मिले, तो कई के जेल में होने की जानकारी मिली। अफसर अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में रहने वाले टॉप टेन अपराधियों, सूचीबद्ध भू-माफियाओं ड्रग्स माफियाओं के घरों में पहुंचे।

विज्ञापन
Police raided the houses of 50 criminals including top ten mafias, some were in jail, some not found in house
पप्पू स्मार्ट के घर छापेमारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के टॉप-10 भू व ड्रग्स माफियाओं समेत करीब 50 शातिरों के घरों में शनिवार को पुलिस ने दलबल के साथ दबिश दी। इस दौरान बसपा नेता रहे पिंटू सेंगर के हत्यारोपी पप्पू स्मार्ट के घर से तमंचा और कारतूस मिले, तो सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी बिल्डर मोहम्मद हाजी वसी के घर से साढ़े पांच लाख रुपये और पिस्टल व राइफल के कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन

दबिश के दौरान कई अपराधी घरों में नहीं मिले, तो कई के जेल में होने की जानकारी मिली। शहर में पुलिस के अफसर शनिवार को अचानक सड़क पर उतर आए। अफसर अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में रहने वाले टॉप टेन अपराधियों, सूचीबद्ध भू-माफियाओं ड्रग्स माफियाओं के घरों में पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

हिस्ट्रीशीटर हाजी वसी के घर से मिले कारतूस
मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई के नजीराबाद क्षेत्र के ब्रहानगर स्थित घर में दबिश देकर तलाशी ली गई। परिजनों से पूछताछ की गई। इसके अलावा नई सड़क हिंसा के आरोपी मोहम्मद हाजी वसी के घर भी दबिश दी। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर हाजी वसी की लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल पहले ही जमा हो चुकी है।

विज्ञापन

इनके यहां भी दी गई दबिश
उसके यहां से कारतूस, मिले हैं। असलह होने के बाद भी कारतूस रखना गैर कानूनी है। पुलिस ने चमनगंज निवासी गैंगस्टर शाहिद पिच्चा, सबलू उर्फ एजाजुउद्दीन, ड्रग्स माफिया सूरज सोनकर, बृजेंद्र सोनकर, शास्त्रीनगर में रहने वाले सुशील उर्फ बच्चा, रामकुमार शर्मा, सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी शौकत अली के ग्वालटोली स्थित घर में भी दबिश दी।

विज्ञापन

पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर के सील किए गए घर में दबिश
बृजेंद्र और सूरज के घर में किसी का निधन होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बसपा नेता रहे पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर के सील किए गए घर में दबिश दी। पुलिस को पिछले एक-दो दिन से सूचना मिल रही थी कि पप्पू स्मार्ट के घर पर कुछ लोग आते जाते हैं।

साउथ जोन में 27 अपराधियों के घर दबिशें
यहां से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए। वहीं सऊद अख्तर के घर पर ताला लगा मिला। पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर कुछ दिनों पहले जमानत पर बाहर आए हैं। बिठूर क्षेत्र में रहने वाले श्रवण निषाद, निखिल निषाद, कल्याणपुर में भू माफिया राजेंद्र नेगी, पनकी के ललित दुबे के अलावा साउथ जोन में 27 अपराधियों के घरों में दबिशें दी गईं।

लगातार टॉप टेन अपराधियों, भू और ड्रग्स माफियाओं के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। इस पर चारों जोन में रहने वाले इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनके घरों व ठिकानों पर दबिशें दी गई हैं।  -हरीश चंदर एडिनशल पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed