{"_id":"5e9746528ebc3e6fd3101dba","slug":"police-quarantined-10-people-who-came-from-telangana-in-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक में छिपकर उन्नाव आए 10 श्रमिकों को पुलिस ने कराया क्वारंटीन, तेलंगाना में करते हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक में छिपकर उन्नाव आए 10 श्रमिकों को पुलिस ने कराया क्वारंटीन, तेलंगाना में करते हैं काम
Wed, 15 Apr 2020 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
आए दिन ट्रक में भरकर पहुंच रहे हैं मजदूर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ बैरियर पर मंगलवार रात को पुलिस ने ट्रक से 10 लोगों को नीचे उतारा। यह लोग तेलंगाना राज्य के हैदराबाद जिला के सिकंदराबाद से उन्नाव के माखी और सफीपुर जा रहे थे।
लॉकडाउन के दौरान यह ट्रक में छिपकर सफर कर रहे थे। सीओ ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भेजवाया। माखी थाना क्षेत्र के तीन लोग व सफीपुर के परियर निवासी सात लोग तेलंगाना राज्य के हैदराबाद जिले के सिकंदराबाद में नौकरी कर रहे थे।
लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गए। किसी तरह ट्रक में छिपते-छिपाते वह मंगलवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित जाजमऊ पहुंचे। यहां कानपुर और उन्नाव की सीमा पर बैरियर लगा चेकिंग कर रही पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो पीछे तिरपाल में 10 लोग मिले।

जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारकर उनसे पूछताछ की तो सभी ने माखी और परियर स्थित घर जाने की बात पुलिस से कही। जाजमऊ पुलिस ने सीओ सिटी यादवेंद्र यादव को सूचना दी। सीओ के निर्देश पर ट्रक समेत सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां सभी का मेडिकल परीक्षण हुआ।
सीओ ने सफीपुर कोतवाल अशोक पांडेय और माखी एसओ संतोष सिंह को बुलाया। जिला अस्पताल पहुंची माखी और सफीपुर पुलिस अपने क्षेत्र के 7 व माखी पुलिस ने तीन लोगों को क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कराया। बताया कि ट्रक चालक ने एक व्यक्ति से एक हजार रुपये किराया लिया था।
ट्रक चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी दूसरे राज्य या जिले से सीमा में प्रवेश करे तो उसका मेडिकल परीक्षण करा उसे क्वारंटीन कराया जाए।