{"_id":"5d7200b78ebc3e016b6ae708","slug":"police-putting-the-victim-in-jail-along-with-bjp-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के साथ पीड़ित को जेल में डालना पुलिस को पड़ा महंगा, साध्वी निरंजन ने लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के साथ पीड़ित को जेल में डालना पुलिस को पड़ा महंगा, साध्वी निरंजन ने लगाई क्लास
Fri, 06 Sep 2019 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला की पैरवी में कानपुर की घाटमपुर कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं और पीड़ितों को हवालात में डालना पुलिस को महंगा पड़ गया। भाजपाइयों के हंगामे के बाद देर रात कोतवाली पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा।
उन्होंने एडीजी प्रेम प्रकाश को फोन कर इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी को हटाने के लिए कहा। मूसानगर निवासी आमान की बेटी खुशनुमा की शादी दो साल पहले तकिया नगर पालिका रोड निवासी इमरान के साथ हुई थी। सोमवार को इमरान ने खुशनुमा को पीटकर घर से निकाल दिया।

मायके पहुंची खुशनुमा के परिजनों ने सुलह का प्रयास किया। बात न बनने पर गुरुवार को खुशनुमा, भाई छोटे व मूसानगर निवासी भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य पवन उर्फ कल्लू चौरसिया, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम जी शुक्ला संग कोतवाली पहुंची।
आरोप है कि कस्बा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। परिजनों व पैरोकारों को हवालात में डाल दिया। यह सूचना मिलते ही देर रात कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष नीरज पांडेय व राजेंद्र अग्रवाल समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सूचना दे दी गई। दिल्ली से वापसी के दौरान रात 11:30 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री कोतवाली गेट पर रुकी और सीओ रवि कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह को फटकारा। कोतवाली गेट पर खड़ी गाड़ी में ही बैठ कर साध्वी ने एडीजी प्रेम प्रकाश से फोन पर बात कर इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए। करीब 20 मिनट बाद वह मूसानगर के लिए रवाना हो गई।