{"_id":"61351e2a8ebc3ee53105653b","slug":"police-personnel-stationed-at-the-girl-s-house-silence-prevailed-akbarpur-news-knp650389547","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के घर तैनात रहे पुलिस कर्मी, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के घर तैनात रहे पुलिस कर्मी, पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
राजपुर। इंस्पेक्टर की धमकी से डरकर जहर खाकर खाने वाली किशोरी के घर के बाहर रविवार को भी दो पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं पीड़ित परिवार से गांव के लोगों ने दूरी बना रखी है। इससे उसके घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा।
राजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के खिलाफ 29 अगस्त को शिकायत हुई थी कि उसने फौजी की पत्नी की फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने उसे थाने बुलाकर धमकाया था। वहीं शाम को फिर से थाने बुलाया था। इससे डरी किशोरी ने घर में जहर खा लिया था।
हैलट में कई दिन उपचार के बाद उसे 4 सितंबर को छुट्टी दे दी गई है। इस समय वह घर में है। उसके घर के बाहर पुलिस लाइंस से दो सिपाही तैनात किए गए हैं। वहीं गांव के पीड़ित परिवार से दूरी बनाए है।
विज्ञापन
रविवार को किशोरी के घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। गांव वाले भी कुछ बोलने से बचते रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन से दो सिपाही 24 घंटे पीड़िता के घर बाहर तैनात किए गए हैं।