{"_id":"5cdeb348bdec22070a1a9872","slug":"police-officer-suspension-for-betting-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने गए दरोगा ने जमकर काटा हंगामा, रिवाल्वर लहराते हुए सिपाही को पीटा अब गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने गए दरोगा ने जमकर काटा हंगामा, रिवाल्वर लहराते हुए सिपाही को पीटा अब गिरी गाज
Fri, 17 May 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मलिहामऊ सुरसा में शादी समारोह में रिवाल्वर लहराने व एक सिपाही को पीटने वाले दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में हरदोई पुलिस ने दरोगा के खिलाफ सुरसा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। कार्रवाई की रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किया है।
बांगरमऊ सीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। बांगरमऊ कोतवाली में दरोगा सतेंद्र कुमार बीते बुधवार को हरदोई के मलिहामऊ में बरात में शामिल होने गए थे। इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ले रखी थी। बरात में उनका एक युवक से विवाद हो गया था।

इस दौरान दरोगा सतेंद्र ने रिवाल्वर निकाल ली थी। दरोगा सतेंद्र पर एक सिपाही को पीटने का भी आरोप था। इस प्रकरण में घायल सिपाही की तहरीर पर उन्नाव के दरोगा सतेंद्र के खिलाफ सुरसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी एमपी वर्मा ने दरोगा सतेंद्र को निलंबित कर दिया। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि आरोपी दरोगा पर बलवा व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि सीओ बांगरमऊ को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।