फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police officer beaten BJP sector president in hardoi

भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष बोले, एसओ ने गालीगालौज के बाद पीटा जेल भेजने की दी धमकी, सीओ करेंगे जांच

Sat, 16 Nov 2019 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Nov 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
police officer beaten BJP sector president in hardoi
यूपी पुलिस
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में कोइलाई निवासी भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष ने सांडी थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज करने और फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को सौंपी है। 
विज्ञापन


कोइलाई निवासी भारत राजपूत पुत्र परसादी ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह लगभग 10 बजे वह एक कार्य से सांडी बस अड्डा हनुमान मंदिर के निकट खड़ा था। तभी अचानक थानाध्यक्ष सांडी रामलखन, होमगार्ड अखिलेंद्र कुमार और मुंशी लोकेश भट्ट मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद लात-घूसों से भारत राजपूत की पिटाई कर दी। बाद में शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। भारत राजपूत ने बताया कि वह भाजपा कोइलाई सेक्टर का अध्यक्ष है और एसओ ने बिना किसी कारण के ही उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की शिकायत उसने एसपी आलोक प्रियदर्शी से की। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को सौंपी है। सीओ से जल्द से जल्द  रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed