फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police miss clues in murder of factory supervisor

Kanpur News: फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में पुलिस को नहीं मिले सुराग

Thu, 23 Oct 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police miss clues in murder of factory supervisor
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा में दिवाली की रात फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना स्थल लेकर पुलिस की अब तक की जांच में कोई अहम सुराग हाथ न लगने से पुलिस जांच दिशा भी तय नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर विनय अवस्थी (25) की हत्या के मामले में पुलिस गुरुवार को सर्विलांस व अन्य माध्यम से सुराग तलाशती रही। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। मगर अभी तक पुलिस को वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं, मृतक का मोबाइल भी बंद हैं। घटना स्थल पर भी पुलिस को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे पुलिस वारदात का खुलासा कर सके। अब पुलिस सर्विलांस पर टिकी है।
विज्ञापन

बता दें कि तरौदा में नानी मुन्नी के घर में बचपन से रह रहे सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यूरी निवासी विनय अवस्थी की दिवाली की रात नंगापुर मोड़ के पास चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालात में पड़ा मिला था। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि हत्यारे किसी भी हालत में विनय को जिंदा नहीं देखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिवाली की रात घटना को अंजाम देने से यह भी स्पष्ट हो रहा है की घटना पूर्व नियोजित थी क्योंकि हत्यारों ने दिवाली की रात को शायद इसलिए चुना होगा की फायरिंग की आवाज को लोग पटाखों की आवाज समझकर ध्यान नहीं देंगे। हालांकि पुलिस रंजिश, लेनेदन व अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी मिलाकर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed