{"_id":"6aa4219403298c20870e3441","slug":"police-ki-suchna-se-hadkamp-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1647990-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरटीओ में पुलिस आने की अफवाह से मचा हड़कंप, महिला बाबू ने तुरंत किया वाहन ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरटीओ में पुलिस आने की अफवाह से मचा हड़कंप, महिला बाबू ने तुरंत किया वाहन ट्रांसफर
विज्ञापन
घंटों से पटल पर भटक रहा था आवेदक, 112 की सूचना के बाद हरकत में आया सिस्टम
पुलिस पहुंचने से पहले ही निस्तारित कर दी फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में काम कराने को लेकर आवेदकों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस आने की अफवाह ने ही कार्यालय में ऐसा हड़कंप मचा कि जिस वाहन ट्रांसफर के लिए आवेदक घंटों महिला बाबू के पटल के चक्कर काट रहा था, उसकी फाइल आनन-फानन में निस्तारित कर दी गई। वंही मामले की जानकारी होने पर आरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह ने बाबू को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
मामला राजस्थान से आए एक आवेदक का है। उसे अपने वाहन का ट्रांसफर कराना था। वह आरटीओ कार्यालय में महिला बाबू प्रीति तोमर के पटल पर पहुंचा। आरोप है कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उसे काफी देर तक इधर-उधर भेजा जाता रहा। घंटों भटकने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो परेशान आवेदक ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने की सूचना कार्यालय में फैलते ही अफसरों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। पुलिस के आने की खबर मिलते ही संबंधित पटल पर तेजी से काम शुरू हो गया। मामले की जानकारी आरटीओ (प्रशासन) राकेन्द्र कुमार सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संबंधित बाबू को आवेदक की फाइल का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। आरटीओ प्रशासन राकेंद्र ने बताया की बाबू की कई लोग शिकायत लेकर मेरे पास आये थे। मौके पर बाबू को बुलाकर फटकार लगाई थी इसके बाद आरटीओ प्रशासन ने खुद ही सभी की फाइले निस्तारित कराई। पुलिस आने की सुचना गलत है।