{"_id":"65bd4d750867fe54e00912d6","slug":"police-kept-searching-for-the-robbers-filed-a-report-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108374-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लुटेरों की तलाश में खाक छानती रही पुलिस, दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लुटेरों की तलाश में खाक छानती रही पुलिस, दर्ज की रिपोर्ट
Sat, 03 Feb 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
रनियां। नेशनल हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के आगे दंपती से हुई एक लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर रात भर पुलिस लुटेरों की तलाश में खाक छानती रही। मगर कोई सुराग नहीं लगा।
अकबरपुर के वार्ड नंबर-7 स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर पुलिस हाईवे पर लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लुटेरों की तलाश में पुलिस रात भर सुराग तलाशती रही। मगर नकदी लेकर भागे बाइक सवारों का पता नहीं चला। बता दें कि धर्मेंद्र सिंह पाल गुरुवार की रात नौ बजे के करीब बाइक से पत्नी मिथलेश व बेटी रिया के साथ अपने गांव रनियां के चिराना जा रहे थे। टोल पार करने के बाद ओवरटेक कर दो बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर दंपती व उनकी बेटी को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद बेटी के पास मौजूद हैंड बैग छीन कर भाग गए थे।धर्मेंद्र ने रात में ही पुलिस को बताया था कि वह बड़ी बेटी रागिनी की शादी की तैयारी के लिए एक लाख रुपये लेकर गांव जा रहा था। बेटी की 17 फरवरी को शादी होनी है। उसने खेत बेच कर रुपयों का इंतजाम किया है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।