फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police keep eyes on Covid hospital: bed, oxygen and medicines will be updated on WhatsApp group

कोविड अस्पतालों पर पुलिस की नजर: बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों का होगा व्हाट्सअप ग्रुप पर अपडेट

Thu, 29 Apr 2021 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 06:56 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए कोविड अस्पतालों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी अस्पतालों निर्देश दिया गया है कि वह बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता अपडेट करते रहेंगे

विज्ञापन
Police keep eyes on Covid hospital: bed, oxygen and medicines will be updated on WhatsApp group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरेट ने कोविड महामारी के दौरान पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए कोविड अस्पतालों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी अस्पतालों निर्देश दिया गया है कि वह बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता अपडेट करते रहेंगे।
विज्ञापन


जिसकी देखरेख एसीपी कल्याणपुर कर रहे हैं। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि ज्यादा दिक्कत इस बात की है कि यह जानकारी ठीक से नहीं मिल पाती है कि आखिर किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और दवाएं कितनी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी लिए ग्रुप बनाया गया है। इसमें रोज सूचनाएं अपडेट होंगी तो पुलिस को भी पता रहेगा कि कहां पर बेड की उपलब्धता है और दवाएं और ऑक्सीजन की क्या स्थिति है। उसी के आधार पर मरीजों को भर्ती कराने में आसानी रहेगी।

जोन में तैयार हुए आइसोलेशन सेंटर
कानपुर जोन के नौ जिलों में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में आइसोलेशन सेंटर तैयार कराया गया है। एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि सभी पुलिस लाइन में यह तैयार हो गए हैं। जहां रह गए हैं वहां पर 24 घंटे में इन्हें तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

आइसोलेशन सेंटर में बेड के अलावा मास्क, सेनिटाइजर, ऑक्सीजन का इंतजाम कराया गया है। पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव आने पर हल्के लक्षण वालों को यहीं पर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed