फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police is making aware of the video of Bullet Raja of Kanpur

कानपुर का बुलेट राजा: वीडियो शूट करने पर हुआ था युवक का 14000 का चालान, उसी वीडियो से पुलिस कर रही जागरूक

Tue, 14 Dec 2021 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Dec 2021 12:57 PM IST
सार

यूपी पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि युवा सोशल मीडिया पर लाइक के चक्कर में इस तरह के वीडियो बनाते हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी हटते ही आपकी कहानी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
Police is making aware of the video of Bullet Raja of Kanpur
वायरल वीडियो से पुलिस कर रही जागरूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बीच सड़क बुलेट चलाते हुए गाना शूट करने पर भले ही चालक का 14 हजार रुपए का चालान कट गया। अब उसी के वीडियो से यूपी पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। कल्याणपुर के आवास-विकास में यह वीडियो सूट किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मसवानपुर निवासी खालिद अहमद ने अप्रैल 2021 में आवास विकास रोड कल्याणपुर की रोड पर अपनी बुलेट से फर्राटा भरते हुए एक गाना शूट करवाया था। वीडियो वायरल होने पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने इसका संज्ञान लिया था। ट्रैफिक पुलिस ने हाथ छोड़कर गाड़ी चलाने, बगैर अनुमति शूटिंग करने, हेलमेट नहीं लगाने समेत अन्य चार्ज लगाकर 14 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका था।

विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए इस वीडियो को एडिट कर लोगों को जागरूक कर रही है। इस वीडियो को 57 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा और एक हजार लोगों ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया। इतना ही नहीं 216 लोगों ने अपनी बात कहते हुए इस वीडियो को रिट्वीट किया और साढे तीन हजार लोगों ने इसे पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि युवा सोशल मीडिया पर लाइक के चक्कर में इस तरह के वीडियो बनाते हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी हटते ही आपकी कहानी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। इसलिए गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed